Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की बड़ी कार्रवाई, 4 संपत्ति कुर्क के साथ करोड़ों रुपए किए जब्त
    समाचार

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की बड़ी कार्रवाई, 4 संपत्ति कुर्क के साथ करोड़ों रुपए किए जब्त

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर। नार्को आतंकवाद के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनआईए ने इस मामले में घाटी में चार संपत्तियों और 2.27 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में दो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन भी शामिल हैं। एनआईए के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में चार आरोपियों के संपत्तियों को जब्त किया गया है। एनआईए ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि आरोपी अफाक अहमद वानी का दो मंजिला घर, आरोपी मुनीर अहमद पांडे का एक मंजिला घर, सलीम अंद्राबी का घर और इस्लाम-उल हक का दो मंजिला घर जब्त किया गया। अब तक नार्को आतंकवाद के मामले में हंदवाड़ा में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


    हालांकि, एनआईए 15 आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। एनआईए ने बताया कि यह मामला हंदवाड़ा-कुपवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय लश्कर और हिजबुल द्वारा हिंसक आतंकवादी गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए ‘मादक दवाओं की आय’ के उपयोग से संबंधित है। हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में वाहनों की जांच के दौरान एक काले बैग और 500 रुपये मूल्यवर्ग के कई भारतीय मुद्रा नोटों की बरामदगी के बाद मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि विभिन्न आरोपियों के घरों में प्रारंभिक तलाशी के दौरान 21 किग्रा हेरोइन जब्त की गई। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नकदी सहित विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

    Post Views: 0

    Big news chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews in Jammu and Kashmir Jammu and Kashmir National Investigation Agency took major action Raipur The terrorists were planning to carry out a terrorist incident like IED blast; Which was foiled by the National Investigation Agency... Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालकोनगर में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
    Next Article मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, शराब दुकानें 14 दिनों तक रहेंगी बंद, सरकार ने जारी किया आदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…

    February 11, 2026

    सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…

    February 11, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…

    February 11, 2026

    पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…
    • सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…
    • टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…
    • पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?