
कोरबा:नेशनल लोक अदालत 14 मई 2022 अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी. कटकवार के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल कोरबा मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर,प्ली बारगेनिंग के तहत छोटे मामले में अपराध अभिरक्षा अधीन बंदियों आरोपियों को मिलेगी जेल से रिहाई।
केंद्रीय जेल कोरबा का निरीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पांच प्रकरणों के बंदियों को चिन्हित कर लोक अदालत में रखे जाने एवं प्ली बारगेनिंग किये जाने हेतु छोटे मामलों में अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर मामले को निरा करण किये जाने प्रयास हेतु शीतल निकुंज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा सहित अन्य दो प्रशिक्षु न्यायधीशगण मंजीत जांगड़े एवं रिचा यादव की संयुक्त टीम द्वारा चिन्हित किया गया। इसमें जिला जेल के जेलर सिंग साहब का उल्लेखनीय व सहरानीय प्रयास रहा।