
उत्तर कोरिया :- तानाशाह किम जोंग-उन ने अपने पिता किम जोंग-इल की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर 11 दिनों तक देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देश में हंसना, शराब पीना और खरीदारी पर जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ कई अन्य गतिविधिया बंद रहेगी।रेडियो फ्री एशिया ने देश के सीमाई क्षेत्र में मौजूद सिनुइजु शहर के रहवासियों के हवाले से बताया कि आम लोग रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए घर से बाहर नहीं जा सकते। नियम तोड़ने वालों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें सख्त सजा दिए जाने का भी प्रावधान है।एक नागरिक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि “शोक के 11 दिन के दौरान अगर किसी की मौत भी हो जाती है, तो उसके परिवारवालों का जोर-जोर से रोने की भी इजाजत नहीं है। इसके अलावा उसके शव को तभी अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सकता है, जब शोक के 11 दिन पूरे हो जाएं। शोक की अवधि के दौरान लोग जन्मदिन भी नहीं मना सकते।