नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया है कि वह कल पंजाब के पटियाला जेल से रिहा किए जाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज केस में 19 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल के कारावास की सजा दी थी।
जानकारी सिद्धू के ट्विटर अकाउंट से साझा की गई है। जिसमे लिखा है कि, हर किसी को जानकारी के लिए बताया जा रहा है कि कल यानी कि शक्रवार, 31 मार्च को नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से बाहर आ जाएंगे।
कानूनी तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू को 18 मई को जेल से रिहा किया जाना था। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के अच्छे आचरण के चलते उन्हें पहले छोड़ा जा रहा है। महीने की चार छुट्टियों को मिलाकर सिद्धू 48 दिन पहले ही जेल से बाहर आ जाएंगे।