दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के एटेपाल में शुक्रवार के शाम पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर हो गया।बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस क्षेत्र में मुस्तैद है। वहीं आज पुलिस के जवान करीब शाम साढ़े 4 बजे सर्चिंग पर निकले थे।
जब जवान एटेपाल के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।जिससे जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया। वहीं अन्य नक्सली वहां से भागने में कामयाब हो गया। बताया जाता है कि मृत नक्सली एरिया कमेटी का मेंबर था