सुकमा
नक्सली क्षेत्र सुकमा में एक बार गोलियों की गूँज सुनाई दी है। नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। बंडा कन्हईगुड़ा क्षेत्र में आज सुबह जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरु कर दी। जवानों को नक्सल कमांडर कोसी और मंगडू की मौजूदगी की खबर मिली थी जिसके बाद DRG के जवान सर्चिंग पर निकले थे।
नक्सलियों की ओर से फायरिंग होने पर जवानों भी जवाबी फायरिंग की लेकिन नक्सली खुद को कमजोर होता देख मौके से भाग गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली घायल हो गए हैं। डीआरजी की टीम आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही है।
सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपोच्चा, नुलकातोंग गोमपाड़ क्षेत्र में नक्सल कमांडर कोसी और मंगडू की मौजूदगी की जानकारी मिली थी जिसके बाद सुकमा DRG की टीम को रवाना किया गया था। जैसे ही जवान वहां पहुंचे, नक्सलियों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने तुरंत मोर्चा लेते हुए जवाबी कार्यवाही की। कुछ देर फायरिंग के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए।