कांकेर, 23 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना से लगभग 15 किलोमीटर दूर संवेदनशील इलाके में सोनी कंट्राकशन भिलाई द्वारा अर्रा से किसकोडो तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान कल शाम नक्सली आए और एक गाड़ी के डीजल टैंक से तेल निकालकर निर्माण कार्य में लगे एक टैक्टर, दो पानी टैंकर, एक जेसीबी मशीन, एक रोलर मशीन एवं दो मिक्चर मशीनों को आग के हवाले कर दिया।
श्री बघेल ने बताया कि नक्सलियों में मौके पर बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर भी फेंके हैं। आज सुबह पुलिस बल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।