बीजापुर, 04 फरवरी । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने आज सबेरे सड़क निर्माण में लगे गिट्टी से भरे दो टिप्परों को आग लगा दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि कुटरू थाना के तहत बरकापारा में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। आज सबेरे हथियारबंद नक्सली आये डीजल टैंक फोड़कर टीप्पर में आग लगा दी। घटना स्थल के लिए पुलिस रवाना हो गया।
विदित हो कि कल पामेड़ थना से लगे चिंताबाबू इलाके में एक टेस्टिंग मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।
Previous Articleसुकमा व कांकेर में दो संक्रमित मरीजों की मौत
Next Article महिला और दो मासूम बच्चों का शव फंदे लटकता मिला