Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बीजापुर में नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना, IED ब्‍लास्‍ट में दो जवान शहीद, चार घायल बताया जा रहा है कि…
    समाचार

    बीजापुर में नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना, IED ब्‍लास्‍ट में दो जवान शहीद, चार घायल बताया जा रहा है कि…

    By Tv 36 HindustanJuly 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– बीजापुर में नक्‍सलियों ने एक बड़ा आईईडी ब्‍लास्‍ट किया है। इस आईईडी ब्‍लास्‍ट में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है।

    नक्‍सलियों ने यह आईईडी ब्‍लास्‍ट बीजापुर जिले के मंडमिरका के जंगलों में किया है। सर्च ऑपरेशन से लौटते समय नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्‍लास्‍ट किया।

    जानकारी के अनुसार बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बीच सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डिवीजन, पश्चिम डिवीजन बस्तर डिवीजन व मिलिट्री कंपनी नंबर दो के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर मंगलवार को एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम विशेष अभियान में निकली थी।

    सर्चिंग के बाद बुधवार रात सुक्षाबलों की वापसी पर बीजापुर जिले के तर्रेंम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आने से आरक्षक भरत लाल साहू व आरक्षक सतेर सिंह

    वहीं ब्लास्ट की जद में आकर पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी व संजय कुमार घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

    गढ़चिरौली में मुठभेड़, मारे गए 12 नक्सली, दो जवान घायल
    बतादें कि छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल का अभियान लगातार जा रही है। इस अभियान के तहत एक दिन पहले बुधवार को सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में दो जवान सतीश पाटील, शंकर पोटावी घायल भी हुए है।

    घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जारावंडी थाना क्षेत्र के छिंदवेट्टी इलाके की है। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। घटना स्थल से एके47 सहित सात स्वचालित हथियार बरामद हुए है। घायल जवानों को नागपुर में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

    गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर अभियान शुरू किया गया। इसमें सी-60 कमांडो टीमों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया। नदी-नालों को पार जवान वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। छह घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

    घटनास्थल से तीन एके47, दो इंसास राइफल, एक एसएलआर सहित सात स्वचलित हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में टिपागड दलम के प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ विशाल अत्राम की पहचान की गई है। अन्य नक्सलियों की पहचान और इलाके की सर्चिंग जारी है।

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सफल अभियान के लिए सी-60 कमांडो और गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। गढ़चिरौली में इससे पहले 19 मार्च को चार और 13 मई को तीन नक्सलियों को मारा गया था।

    Post Views: 460

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस एक उपाय से बढ़ जाती है प्रेगनेंट होने की संभावनाएं, जानिए फर्टिलिटी एक्सपर्ट की ये सलाह…
    Next Article अब आप पर पहली ही बार में टिक जाएंगी लोगों की नजरें,जब इस्तेमाल करेंगी टिशू पेपर वाला ये ग्लोइंग फेस मास्क…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?