Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » घने कोहरे की चादर में गुम हुआ एनसीआर, कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम, ऑरेंज अलर्ट जारी…
    blog

    घने कोहरे की चादर में गुम हुआ एनसीआर, कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम, ऑरेंज अलर्ट जारी…

    By Tv 36 HindustanDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे के साथ ही शीत लहर भी जारी है। एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।उत्तर भारत के समेत दिल्ली एनसीआर में भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। बुधवार सुबह को घना कोहरा दिखा। इस वजह से नजदीक की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे पा रही है। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

    मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है।बुधवार को हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है। संभावना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा।

    एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा। लोदी रोड 7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

    हवाई और रेल आवाजाही प्रभावित, सड़कों पर भी यातायात धीमा घने कोहरे ने मंगलवार को भी राजधानी में हवाई और रेल आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर भी यातायात धीमा रहा। कई जगह सुबह जाम भी लगा। एयरपोर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति अगले 24 घंटे बनी रहेगी। कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार सुबह 9.30 बजे तक दृश्यता 200 से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में मौसम खराब होने के कारण लगातार राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिलता रहेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news Wether कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम घने कोहरे की चादर में गुम हुआ एनसीआर दिल्ली नई दिल्ली मौसम करवट
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमिट्टी में लगे मनी प्लांट के पौधे की ऐसे करें देखभाल, तेजी से बढ़ेगी बेला
    Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अलग-अलग इलाकों से 5 नए मरीजों की पुष्टि
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?