Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एनसीआरबी की रिपोर्ट: अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड आया सामने, भारत में सुसाइड करने वाला हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर, पढ़े पुरी खबर
    अंतरराष्ट्रीय

    एनसीआरबी की रिपोर्ट: अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड आया सामने, भारत में सुसाइड करने वाला हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर, पढ़े पुरी खबर

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : एनसीआरबी की रिपोर्ट भारत में साल 2021 के दौरान होने वाली मौत का आंकड़ा हाल में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो एनसीआरबी ने अपनी जारी किए गए रिपोर्ट में बताया है।

    ‘एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स इन इंडिया’ रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल 2021 में 1,64,033 लोगों की मौत सुसाइड करने से हुई। रिपोर्ट में बड़ी बात जो नमिकाल कर सामने आ आई वह यह की इसमें दिहाड़ी मजदूरों की सुसाइड का हिस्सा एक चौथाई रहा। यानी पिछले साल देश में आत्महत्या करने वाला हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर था।

    एनसीआरबी ने सुसाइड के डेटा को 9 प्रोफेशन के ग्रुप में बांटा है- स्टूडेंट, पेशेवर/सैलरी वाले लोग, रोजाना कमाई करने वाले जैसे- दिहाड़ी मजदूर, रिटायर लोग, बेरोजगार, खुद का रोजगार करने वाले, हाउस वाइफ, कृषि क्षेत्र में लगे लोग और अन्य व्यक्ति।

    आंकड़ों में दिहाड़ी मजदूर सर्वाधिक – NCRB की रिपोर्ट
    साल 2021 की सुसाइड से होने वाली मौतों के आंकड़ों में दिहाड़ी मजदूर रोज कमाने खाने वाले लोगों में सबसे बड़ा ग्रुप रहा। 42,004 दिहाड़ी मजदूरों की सुसाइड से मौत हुई, जो कि कुल सुसाइड का 25.6 फीसदी है।

    देश में साल 2020 में 1,53,052 सुसाइड के मामले दर्ज किए गए थे। इसमें दिहाड़ी मजदूरों के सुसाइड के 37,666 मामले थे, जो कि कुल सुसाइड का 24.6 फीसदी है। साल 2019 में यानी कोविड काल से पहले देश में सुसाइड से मौत के 1,39,123 मामले दर्ज किए गए। इसमें दिहाड़ी मजदूरों की संख्या 32,563 थी, जो कि कुल सुसाइड का 23.4 प्रतिशत है।

    वहीं ‘अपना खुद का रोजगार करने वाले’ ग्रुप में सुसाइड से मौत के मामलों में सबसे ज्यादा 16.73 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस ग्रुप में साल 2021 में 20,231, 2020 में 17,332 और 2019 में 16,098 सुसाइड से मौत के मामले दर्ज किए गए. देश के कुल सुसाइड में ‘अपना रोजगार करने वाले व्यक्तियों’ की हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई है. ये हिस्सेदारी 2021 में 12.3 प्रतिशत हो गई, जो कि एक साल पहले 11.3 प्रतिशत थी.

    2021 वर्ष के सुसाइड डेटा के हाउसवाइफ और स्टूडेंट कैटेगरी में सुसाइड में वृद्धि हुई है। जहां हाउसवाइफ कैटेगरी में सुसाइड के मामलों की संख्या 2020 में 22,374 से 3.6 फीसदी बढ़कर 2021 में 23,179 हो गई। वहीं स्टूडेंट सुसाइड की संख्या 13,089 दर्ज की गई, जो 2020 में 12,526 थी. वहीं 2021 में रिटायर्ड लोगों की सुसाइड की संख्या 1,518 रही, जबकि ‘अन्य व्यक्तियों’ की कैटेगरी में 23,547 सुसाइड दर्ज की गईं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में सुसाइड के सबसे अधिक 22,207 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। इसके बाद तमिलनाडु में 18,925, मध्य प्रदेश में 14,956, पश्चिम बंगाल में 13,500 और कर्नाटक में 13,056 मामले दर्ज किए गए। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली में सबसे ज्यादा 2,840 सुसाइड के मामले सामने आए।

    रिपोर्ट के अनुसार, सुसाइड की दर (यानी प्रति एक लाख जनसंख्या पर सुसाइड की घटनाएं) 12 दर्ज की गईं। साल 2020 में सुसाइड की दर 11.3 थी और 2019 में 10.4 थी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा से निष्कासित नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया गया, 8 साल से कर रही थी यह काम
    Next Article फर्जी महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार , डरा – धमका कर प्रार्थी से अपने फोन पे खाते में 18 लाख रूपये जमा करवा लिया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?