कोरबा, 16 मार्च। रामपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी गढ उपरोडा मंडल का आवश्यक काम काजी बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें जिला नेतृत्व टिकेश्वर राठिया जिला महामंत्री,आकाश सक्सेना जिलाउपाध्यक्ष,गढ़ मंडल कोषाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी,युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिशंकर यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजा राम राठिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक मे संगठन विस्तार एवं केन्द्र सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों तक पहुचाना, मुख्य विषय रहा।तथा बूथ अध्यक्ष, पालक से संपर्क प्रभारी नियुक्ति की भी चर्चा की गई.