Himanshu Pandey Gorilla Pendra
जीपीएम पुलिस अधीक्षक *श्री सूरज सिंह परिहार* ने थाना पेण्ड्रा क्षेत्र में हुई दुर्घटना दिनाँक 14/12/2020 में अपराध अपराध पंजीबद्ध नहीं करने के संबंध में थाना पेंड्रा के प्रधान आरक्षक विजय दीप त्रिपाठी पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करने पर आगामी देय "एक वेतन वृद्धि" एक वर्ष के लिए रोकने की सजा पारित किए है। इसी प्रकार रक्षित केंद्र में वाहन शाखा के कार्यों रुचि ना लेना, निर्देशों के प्रति लापरवाही व कर्तव्य विमुखता का परिचय दिए जाने पर सहायक उप निरीक्षक वाहन शाखा अजय सिंह को "निंदा" की सजा दी गई है।
पुलिस अधीक्षक जीपीएम ने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस प्रकार अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु समय-समय पर इनाम दिया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को भी सुधारात्मक सजा दी जावेगी।
