Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » न प्रोटीन का पता, न विटामिन की खबर, फिर भी ये 5 फूड खाकर तगड़े बने हमारे पूर्वज, खाने में आता था स्वाद…
    भोजन

    न प्रोटीन का पता, न विटामिन की खबर, फिर भी ये 5 फूड खाकर तगड़े बने हमारे पूर्वज, खाने में आता था स्वाद…

    By Tv 36 HindustanOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दुनिया को प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स जैसे शब्दों की जानकारी साइंस ने कुछ साल पहले ही दी है। उससे पहले किसी को नहीं पता था कि ताकत बढ़ाने के लिए कौन से तत्व की जरूरत होती है। मगर फिर भी हमारे पूर्वजों की ताकत और दिलेरी के चर्चे छिपे नहीं हैं। चाहे महाभारत के भीम का नाम ले लीजिए या महाराणा प्रताप का या फिर अमृतसर में जन्मे दारा सिंह और गामा पहलवान की बात कर लीजिए। इनका शरीर ही इनके बाजुओं के जोर की गवाही देता था।

    हमारे पूर्वजों की ताकत के पीछे शारीरिक मेहनत और खानपान का बड़ा रोल था। 5 फूड उनके खाने का हमेशा हिस्सा रहते थे। इसी के बलबूते उनका शरीर तगड़ा बनता था। साथ में कुश्ती और किसानी जैसे शारीरिक काम ‘सोने पे सुहागा’ का काम करते थे। साइंस भी अब इन फूड्स के फायदों को मानता है।

    गेहूं की रोटी खाने का चलन बहुत पुराना नहीं है। आज से 50-60 साल पहले भारतीय लोग हफ्ते में 3 से 4 बार मोटे अनाज की रोटी जरूर खाते थे। उससे पहले चले जाएं तो यह संख्या और बढ़ जाएगी। साइंस भी मानता है कि मोटे अनाज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं। यह प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक से भरपूर होने के कारण कमजोरी दूर करते हैं। आप बाजरा, मक्का, रागी, ज्वार, चने के आटे की रोटी खा सकते हैं।

    खेती-बाड़ी के साथ भारत में पशु पालन प्रमुख व्यवसाय रहा है। इस वजह से गाय-भैंस से मिलने वाला दूध और उससे बना पनीर, छाछ, खोया भरपेट खाया जाता था। डेयरी प्रॉडक्ट्स हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन डी और कई सारे न्यूट्रिएंट्स को देते हैं। यह आपके दिमाग के लिए भी अच्छा माना जाता है। हमारे पूर्वज नाश्ते के लिए दूध में रोटी भिगोकर खा लेते थे।

    अधिकतर घरों में अब मूंग, अरहर, मसूर जैसी दालें ज्यादा बनती हैं। लोग उड़द, चना जैसी दालों को कम खाते हैं। मगर पहले सभी को बराबर मात्रा में खाया जाता था। कुछ दालें पचने में भारी जरूर होती हैं मगर दमखम बढ़ाने के काम आती हैं। आपको हफ्ते में एक बार मिक्स्ड दाल बनाकर जरूर खानी चाहिए।

    डॉक्टर मानते हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से वजन कंट्रोल रहता है। इनके अंदर आयरन, प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स आदि सबकुछ मिल जाता है। हमारे पूर्वजों को साग का बहुत शौक था, जो पालक, सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों से बनाया जाता है।

    आज भी गांव-देहात में जाकर देख लीजिए, उनका फेवरेट स्नैक फल मिल जाएंगे। बेवक्त लगने वाली भूख को वो इसी से शांत करते थे। फलों के अंदर विटामिन और मिनरल्स होते हैं, यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। जिससे बीमारियां ज्यादा परेशान नहीं कर पाती हैं।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    Post Views: 1,850

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये है भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य, कराया है सदस्यता नवीनीकरण…
    Next Article आयुर्वेदिक जड़ी बूटी मुलेठी का काढ़ा पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, घर पर ऐसे करें तैयार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?