Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुंबई में HMPV का नया केस, 6 महीने की बच्ची संक्रमित, देश में अब तक 9 केस, जानें क्या है सरकार की तैयारी…
    News

    मुंबई में HMPV का नया केस, 6 महीने की बच्ची संक्रमित, देश में अब तक 9 केस, जानें क्या है सरकार की तैयारी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- हीरानंदानी अस्पताल में 6 महीने की बच्ची बुधवार को HMPV से संक्रमित पाई गई। इसके साथ ही देश में HMPV संक्रमितों का आंकड़ा 9 पहुंच गया है। मुंबई में संक्रमित मिली बच्ची को खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन लेवल गिरने की वजह से 1 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसके HMPV संक्रमित होने की पुष्टिक हुई। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। यह मुंबई में इस वायरस का पहला मामला है। इससे पहले नागपुर में 13 साल की लड़की और 7 साल के लड़के के संक्रमित होने की खबर आई थी। दोनों का इलाज घर पर ही किया गया।  

    महाराष्ट्र में सामने आए सबसे ज्यादा केस

    देशभर में HMPV के अब तक कुल 9 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस हैं, जिसमें मुंबई और नागपुर शामिल हैं। दूसरे मामले कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, और गुजरात से रिपोर्ट हुए हैं। पंजाब ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए मास्क पहनने की सलाह दी है। गुजरात ने आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने और संक्रमण रोकने के उपाय तेज करने को कहा है। सभी राज्यों को अपने अस्पतालों में इंफ्लूएंजा की दवाओं का स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया है।   

    HMPV के क्या हैं लक्षण, किसे ज्यादा खतरा

    HMPV का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। खासकर 2 साल से कम उम्र के बच्चों पर इस संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इसके लक्षण कोविड-19 जैसे हैं। HMPV संक्रमितों को खांसी, बुखार, और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस वायरस का असर बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर हो सकता है। WHO ने इसे लेकर स्थिति पर नजर रखने का भरोसा दिलाया है। जल्द ही डब्ल्यूएचओ की ओर से इस संक्रमण के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट भी जारी की जाएगी। 

    स्वास्थ्य मंत्रालय HMPV से निपटने की तैयारियों में जुटा 

    केंद्र सरकार ने HMPV से निपटने के लिए आईसीएमआर और आईडीएसपी जैसी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। इन एजेंसियों के पास ILI और SARI की निगरानी के लिए मजबूत सिस्टम है। सरकार ने एहतियात के तौर पर HMPV टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। राज्यों को मास्क, ऑक्सीजन सप्लाई और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  

    HMPV और कोरोना में क्या है अंतर
    विशेषज्ञों का कहना है कि HMPV और कोरोना वायरस में कई समानताएं हैं, लेकिन ये अलग-अलग फैमिली के वायरस हैं। HMPV मुख्य रूप से बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है, जबकि कोरोना का प्रभाव सभी आयु वर्ग पर था। HMPV की गंभीरता कम है और यह आमतौर पर बिना किसी जटिलता के ठीक हो जाता है। इसके लिए अभी तक कोई वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है।  

    हेल्थ एक्सपर्ट की क्या है सलाह

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को ज्यादा
    से ज्यादा पानी पीने, पौष्टिक आहार लेने, और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी है। मास्क पहनना और बार-बार हाथ धोना जरूरी है।
    HMPV से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। डॉक्टरों ने बताया कि हल्के लक्षणों वाले मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। वायरस से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है।  

    Post Views: 1,935

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा ‘कैशलेस ट्रीटमेंट’, इन लोगों को दो लाख देगी सरकार…
    Next Article बगिया में आई बहार, अब सप्ताह लगेगा बाजार, सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने किया शुभारंभ…*
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति सीएम साय…

    March 14, 2026

    सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति सीएम साय…

    March 14, 2026

    भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

    March 14, 2026

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति सीएम साय…
    • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति सीएम साय…
    • भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…
    • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…
    • प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?