मध्यप्रदेश:- यह पोस्ट उन सभी युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है जो युवा अभी तक नौकरी की तलाश में है और बेरोजगार घूम रहे हैं क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम उन सभी बेरोजगारों को खुशखबरी देने वाले हैं कि मध्य प्रदेश में अब बंपर नौकरियां आने वाली हैं।
जी हां दोस्तों हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में सात कंपनियां बंपर नौकरियां देने के लिए आ रही हैं जिसके लिए मोहन यादव जी ने सभी तैयारियां कर ली हैं और अब मध्य प्रदेश के युवा भी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं इसलिए तैयार हो जाइए क्योंकि 20 दिसंबर को ग्वालियर में होने जा रहा है एक बहुत ही बड़ा रोजगार मेला।
20 दिसंबर को ग्वालियर में लगेगा रोजगार मेला
मध्य प्रदेश के बेरोजगार जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी आ रही है,मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोहन यादव जी के द्वारा 20 दिसंबर को ग्वालियर में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। और इस इस मेले में पास के क्षेत्र की 7 बड़ी कंपनियों भर्ती देने के लिए आ रही हैं। जिसमें अलग-अलग कंपनी अपनी रिक्वायरमेंट के हिसाब से भर्तियां करेंगी।
हम आपको बता दें कि यह रोजगार मेला ग्वालियर में गले का मंदिर मुरैना लिंक रोड पर होने जा रहा है इसलिए जितने भी आवेदक हैं वह इसमें शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन क्रमांक अपनी मार्कशीट प्रमाण पत्र और बायोडाटा लेकर उपस्थित रहे।
इस रोजगार मेले में सेलेक्ट होने वाले सभी आवेदक सीधे उन बड़ी कंपनियों के साथ काम करने लगेंगे और उन सभी को एक अच्छा रोजगार प्रदान किया जाएगा इसलिए बेरोजगार युवा अभी आवेदन करें।
