Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास का नया युग, 172 करोड़ के त्रिपक्षीय MoU पर हस्ताक्षर
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास का नया युग, 172 करोड़ के त्रिपक्षीय MoU पर हस्ताक्षर

    By Tv 36 HindustanAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया. राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम रायपुर, एनआईटी रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच 172 करोड़ रुपये के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. इस दौरन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे. इस समझौते के तहत मिथिलेश अग्रवाल नवाचार एवं उद्यमिता उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी. जिसका निर्माण 2025-26 में शुरू होकर 2027-28 तक पूरा होगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ अंजोर विजन को साकार करेगी और शिक्षा-नवाचार की क्रांति गांव-गांव तक पहुंचेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केंद्र केवल आईआईएम-एनआईटी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं को भी लाभान्वित करेगा.

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया “छत्तीसगढ़ अब कोर सेक्टर के साथ सेमीकंडक्टर, एआई, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.” उन्होंने आह्वान किया कि राज्य को संसाधन-आधारित नहीं, बल्कि नवाचार-आधारित अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करना होगा.

    शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के लिए एमओयू: कार्यक्रम में मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के सह-संस्थापक व चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने रायपुर में किसानों के लिए देश का सबसे बड़ा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि फाउंडेशन अपनी निधि का 10% शिक्षा, कौशल और कृषि के लिए समर्पित करेगा. दानराशि में से 101 करोड़ रुपये आईआईएम रायपुर को और 71 करोड़ रुपये एनआईटी रायपुर को दिए जाएंगे. आईआईएम में “ओसवाल छात्रावास” और “दाऊ राम गोपाल अग्रवाल नॉलेज सेंटर” की स्थापना होगी. छह अंतरराष्ट्रीय एमबीए कार्यक्रम शुरू होंगे.

    वहीं, एनआईटी में “मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” डीप-टेक क्षेत्रों जैसे एआई, रोबोटिक्स, IoT, ब्लॉकचेन और क्लीन एनर्जी में काम करेगा. यह केंद्र 2030 तक 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित करेगा. 250+ स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करेगा और 5,000+ नौकरियां सृजित करेगा.

    Post Views: 475

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलाइन में पदस्थ SI और ASI का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश…
    Next Article लाइन में पदस्थ SI और ASI का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक भारत-इजरायल के बीच हुए ये कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज…

    February 27, 2026

    सर्दी अभी गई नहीं इन 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजधानी में बढ़ेगी तपिश पढ़ें IMD अपडेट…

    February 27, 2026

    आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…

    February 27, 2026

    गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक भारत-इजरायल के बीच हुए ये कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज…
    • सर्दी अभी गई नहीं इन 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजधानी में बढ़ेगी तपिश पढ़ें IMD अपडेट…
    • आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…
    • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?