
भोपाल। 300 seats of MBBS increased in the state : मध्यप्रदेश के मेडिकल छात्रों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के बीच मेडिकल स्टूडेंट्स को नई सौगात मिली है। दरअसल प्रदेश में एमबीबीएस की 300 नई सीटें बढ़ाई गई है। इसमें एक नए मेडिकल कॉलेज समेत 3 कॉलेज शामिल है जहां सीटों की संख्या बढ़ाई गयी है।
आर्थिक राजधानी इंदौर के नए एलएन मेडिकल को 150 सीटों के साथ मान्यता दी गयी है वहीं राजधानी भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, एलएन मेडिकल कॉलेज और इंदौर के अरविंदों मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटें बढ़ाई गयी है जिसके साथ ही प्रदेश में अब एमबीबीएस की कुल मिलाकर 3 हजार 955 सीटें हो गयी है।
300 seats of MBBS increased in the state : इनमें से 2 हजार 55 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में और 1900 सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों की है। बता दें कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद सरकारी में 170 और निजी में 637 सीटें खाली है जिन पर दूसरे चरण की काउंसलिंग में एडमिशन दिए जाएंगे।
बता दें लंबे समय से इसकी तैयारी चल रही थी। इस बीच कोरोना महामारी के चलते तैयारी पर ब्रेक लग गया था। वहीं एक साथ प्रदेभर में मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी होने छात्रों को राहत मिली है। अब छात्र अपने सपने का साकार कर पाएंगे।