रायपुर : चुनाव आयोग ने रायगढ़ और बिलासपुर के लिए कलेक्टर की पोस्टिंग कर दी है। अवनीश शरण बिलासपुर के नये कलेक्टर होंगे, वहीं कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इसी तरह कोरबा में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, राजनांदगांव में मोहित गर्ग व रामगोपाल गर्ग को दुर्ग का एसपी बनाया गया है। इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और बिलासपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा को हटाने का आदेश दिया था। वहीं कोरबा के एसपी उदय किरण, राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा और दुर्ग के एसपी शलभ सिन्हा को भी चुनाव आयोग ने हटा दिया था। अर्चना झा और बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का एडिश्नल एसपी बनाया गया है।
