हरियाणा:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के बुजुर्गों को बड़ी खुशखबरी दी है. बुजुर्गों को बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन अब 3 हजार रुपये कर दी गई है. इससे पहले बुजुर्गों को 2750 रुपये वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी. 1 जनवरी, 2024 से हरियाणा में बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी. इसके अलावा सीएम खट्टर की तरफ से 80 साल से ऊपर आयु के अकेले रहने वाले नागरिकों के लिए “वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना” बनाई गई है. 25 नवंबर को वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीएम खट्टर ने विशेष चर्चा की थी, इस दौरान ये घोषणाएं की गई हैं।
वहीं सीएम खट्टर ने अपनी चर्चा के दौरान बताया कि 80 साल से अधिक के बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से प्रहरी योजना शुरू की गई है. इसके तहत 80 साल से ज्यादा उम्र के जो बुजुर्ग अकेले रहते हैं. उनकी देखभाल के लिए रेवाड़ी में आश्रम खोला गया है. एक ऐसा ही आश्रम करनाल में निर्माणाधीन है. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना के तबत 14 अन्य जिलों में आश्रम खोलने के लिए भूमि की पहचान की गई है।
