Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करके बनाए 108 रन
    RAIPUR

    न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करके बनाए 108 रन

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 का स्कोर बनाया है और टीम इंडिया को सीरीज़ जीतने के लिए 109 रनों की जरूरत है. भारत ने इस मैच में टॉस जीता था. आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है। दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड का नौवां विकेट लॉकी फॉर्ग्यूसन के तौर पर गिरा है।

    फॉर्ग्यूसन को सुंदर ने 34वें ओवर में अपना शिकार बनाया। उन्होंने पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में सूर्यकुमार को कैच थमाया। उन्होंने 9 गेंदों में 1 रन बनाया। सेंटनर के जाने के बाद फिलिप्स भी ज्यादा देर नहीं टिके सके। वह 32वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर पुल करने का प्रयास किया और डीप मिडविकेट की दिशा में सूर्यकुमार यादव को कैच दे दिया। उन्होंने 52 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके लगाए।

    न्यूजीलैंड को सातवां झटका मिशेल सेंटनर के तौर पर लगा है। सेंटनर ने 39 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। उन्होंने फिलिप्स के साथ सातवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। यह साझेदारी हार्दिक ने 31वें ओवर की पहली गेंद पर तोड़ी। उन्होंने सेंटनर को पहली गेंद पर बोल्ड किया। न्यूजीलैंड ने लड़खड़ाने के बाद अपना सैकड़ा कंप्लीट कर लिया है। मेजबान टीम ने 176 गेंदों में 110 रन पूरे किए। न्यूजीलैंड को इस दौरान 7 एक्स्ट्रा रन मिले। वॉशिंगटन सुंदर ने 30वें ओवर में 5 रन दिए। यह सुंदर के स्पैल का पहला ओवर था।

    फिलिप्स और सेंटनर मुश्किल हालात में न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 35 रन से अधिक की पार्टनरशिप हो चुकी है। फिलिप्स 34 और सेंटनर 21 के निजी स्कोर पर हैं। सेंटनर ने 28वें ओवर में कुलदीप के खिलाफ दो चौके ठोके।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबैंक और आरबीआइ का फैसला खारिज किया बॉम्बे हाई कोर्ट ने
    Next Article छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में आग लगने की खबर से मचा हड़कंप
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?