रीवा/नवागत पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह द्वारा अवैध शराब,गांजा नशीली दवाओ विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है इसी तारतम्य में रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव नसा पर प्रहार करते हुए जरिये मुखबीर सूचना हमराह स्टाफ सहित पकड़ी अवैध नशीली कफ सिरप नशीली प्रतिबंधित दवाई की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना रायपुर कर्चुलियान प्रभारी पुष्पेंद्र यादव को संदेही व्यक्ति के पास प्रतिबंधित नशीली सामग्री मिली।
उक्त अवैध प्रतिबंधित नशीली दवा के संबंध मे बिल प्रस्तुत नहीं कर पाने पर युवकों के विरुद्ध धारा- 22 एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही किया गया है। आरोपी युवकों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के सख्त निर्देशों के पालन में नशा उन्मूलन कार्रवाई आगे की निरंतर जारी रहेगी।