तमिलनाडु के अरियालुर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग जख्मी हो गए. घटना थिरुमानूर इलाके में हुई. वहीं, सूचना मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंची. जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजेंद्रन और उसके एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है. वैसे फैक्ट्री मालिक ने पटाखा बनाने को लेकर प्रशासन से लाइसेंस ली थी.23 कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर थेबताया जा रहा है कि जिस समय फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, उस समय 23 कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे. पुलिस जांच में यह सामने आया है कि जो कर्मचारी पटाखे संबंधी केमिकल को मिला रहे थे, उन्हें इस काम के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं मिली थी.
