Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नीतीश-सम्राट के मिले दल, अब दिल मिलने का है इंतजार,जाने सियासी खेल में कौन मारेगा बाजी…
    बिहार

    नीतीश-सम्राट के मिले दल, अब दिल मिलने का है इंतजार,जाने सियासी खेल में कौन मारेगा बाजी…

    By adminMarch 22, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखीसराय:- लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। बिहार में एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे की भी घोषणा हो गई है। मुंगेर लोकसभा सीट जदयू को मिली है। हालांकि, अबतक बिहार में भाजपा और जदयू ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।

    अबतक प्रत्याशियों के नामों के सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। बावजूद मुंगेर से राजग से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वर्तमान सांसद राजीव रंजन सिंह का चुनाव लड़ना तय है। उधर, बिहार में महागठबंधन दलों के बीच अबतक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। बावजूद राजद अपने नेताओं को सिंबल देकर क्षेत्र भेज रहा है। मुंगेर पर राजद और कांग्रेस दोनों की नजर है।

    कांग्रेस का तर्क है कि पिछले चुनाव में यह सीट उनके पास थी। इस बार भी उन्हें ही मिलनी चाहिए, ताकि अगड़े का वोट भी लिया जा सके। वहीं, राजद यहां से नवादा के बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमार अनिता को मैदान में उतारने की तैयारी में है। बिहार में गठबंधन और सरकार में बदलाव के बाद राजनीतिक समीकरण भी बदल गया है।

    नीतीश-सम्राट के दल मिले, मगर दिल नहीं

    जदयू ने राजद से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार तो बना ली है, लेकिन दल मिलने के बावजूद दिल मिलने की चुनौती बरकरार है। बिहार में एनडीए सरकार बनने से पहले इस क्षेत्र का राजनीतिक परिदृश्य कुछ और था। भाजपा नेताओं द्वारा जदयू को कठघरे में खड़ा किया जा रहा था। छठ पर्व में शहर के पंजाबी मोहल्ला में हुई भीषण गोलीकांड और तिहरे हत्याकांड की घटना के बाद भाजपा और जदयू के बीच काफी तल्ख तेवर रहे।

    वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में आकर महाधरना भी दिया था। भाजपा और जदयू के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच भी तल्खी बढ़ी। एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए, लेकिन अब सत्ता बदल गई है। बदले राजनीतिक समीकरण में भाजपा और जदयू एक साथ हो गई है, लेकिन पुरानी तल्खी का दर्द अभी मिटा नहीं है।

    दोनों सीटें एनडीए के पास

    दोनों दलों के नेता से लेकर कार्यकर्ता के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लखीसराय के दो विधानसभा में लखीसराय विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। यहां के विधायक विजय कुमार सिन्हा बिहार सरकार के डिप्टी सीएम हैं। सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर राजद विधायक प्रहलाद यादव का कब्जा है। हालांकि, विधायक प्रहलाद यादव एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट में राजद को छोड़ एनडीए के साथ हो गए हैं। ऐसे में दोनों विधानसभा सीट फिलहाल एनडीए के कब्जे में है।

    बीजेपी-जेडीयू में असमंजस की स्थिति

    मुंगेर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद हैं। बदली राजनीति और भाजपा जदयू के बीच गठबंधन के बाद भी जिले में एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच दूरी बनी हुई है। मुंगेर सीट से एनडीए प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं होने से भी भाजपा और जदयू के नेता और कार्यकर्ता पर्दे के पीछे अपनी-अपनी पार्टी का राग अलाप रहे हैं।

    इधर, लोजपा भी राजग का हिस्सा है। इस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह का जदयू खासकर सांसद के साथ बेहतर समन्वय नहीं है। अशोक सिंह पहले ललन सिंह के हनुमान हुआ करते थे, लेकिन गत विधानसभा चुनाव से ही वे अलग राह अपना रखे हैं।

    जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल के खिलाफ चुनावी मैदान में अपनी दमदार उपस्थित दर्ज कराए। हालांकि, उनकी हार हुई, लेकिन राजनीतिक समीकरण विरोध वाला ही रहा। इस चुनाव में वे भी गठबंधन में हैं, लेकिन अबतक समन्वय समिति की बैठक में एकता का माहौल नहीं दिख रहा है। उहापोह ओर असमंजस की स्थिति में फंसे चुनावी वैतरणी पार करने वाले कार्यकर्ता भी अपने शीर्ष नेता के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Nitish-Samrat's parties met now the wait is to meet hearts Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलड़के ने पहनी QR कोड वाली टी शर्ट, लोग समझ रहे थे मज़ाक, जब स्कैन किया, तब पता चला दिलचस्प सच..
    Next Article हवाई जहाज में क्यों कम आता है खाने का स्वाद, जब आप हवा में रहते हैं तो बॉडी में होता है ये बदलाव…
    admin
    • Website

    Related Posts

    इन 5 बीमारियों का काल है यह पानी, हर सुबह खाली पेट पी लें, टल जाएगा बीमारियों का खतरा…

    October 30, 2025

    आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर होगी भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट देखें यहां…

    October 30, 2025

    प्रदेश में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    October 30, 2025

    सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कंटेंट बनाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, बनाया गया ये नया नियम…

    October 30, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 5 बीमारियों का काल है यह पानी, हर सुबह खाली पेट पी लें, टल जाएगा बीमारियों का खतरा…
    • आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर होगी भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट देखें यहां…
    • प्रदेश में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कंटेंट बनाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, बनाया गया ये नया नियम…
    • बैंक से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, RBI ने किया ऐलान, 1 नवंबर से होंगे लागू, जानिए कैसे प्रभावित होंगे आपके खाते और लेन-देन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?