Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 12 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं
    कोरोना समाचार

    12 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 17 फरवरी। देश में कोरोना वायरस महामारी के लगातार घटते मामलों के बीच बीते 24 घंटे में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।
    अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, दादर नागर हवेली और दमन एवं दीव, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में इस दौरान कोरोना महामारी से कोई मौत नहीं हुई है।
    देश में बुधवार को 34,75,951 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। इसी के साथ यहां अब तक 1,74,24,36,288 टीके लगाये जा चुके हैं।
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 30,757 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 4,27,54,315 पर पहुंच गयी है। इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर 541 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 5,10,413 हो गयी है।
    इसी अवधि में 67,538 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिसके साथ ही संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 4,19,10,984 हो गयी है। कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 37,322 घटकर 3,32,918 रह गयी है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.78 प्रतिशत है, वहीं रिकवरी रेट 98.03 प्रतिशत है।
    केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 10,021 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 1,14,582 रह गयी। वहीं 21,906 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 62,62,770 हो गयी है, जबकि 338 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 63,019 हो गया है।
    महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3,099 घटकर 31,424 रह गये। इस दौरान राज्य में 5,806 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 76,75,578 हो गयी। इस महामारी से 41 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143492 हो गया। वहीं, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 4,074 घटकर 27,294 रह गये है। वहीं 5,374 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 33,75,281 हो गयी है, जबकि 10 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37956 हो गया है।

    इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 3,546 घटकर 23,320 रह गयी है। इस दौरान 5,416 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 38,68,501 हो गयी है। वहीं 24 और मरीजों की मौत हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39,715 पर पहुंच गयी है।
    राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 1,880 घटकर 16,096 हो गये है। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 12,44,384 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9494 हो गया है।
    मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 1,703 घटकर 12,993 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1006565 हो गयी है। इस दौरान तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10703 हो गयी है।
    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले घटकर 11,344 रह गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 1,90,222 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 640 है।
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 1558 घटकर 10,966 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2027033 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23414 तक पहुंच गया है।
    आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 1,742 घटकर 10,808 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 22,88,989 हो गयी है। इस दौरान तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14705 हो गयी है।
    गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 9,378 रह गये हैं तथा अब तक 11,97,983 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10851 तक पहुंच गयी है।
    पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 939 घटकर 9,691 रह गये हैं तथा 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21,079 हो गया है। राज्य में अभी तक 19,81,238 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
    ओडिशा में कोरोना के 806 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 7,847 रह गयी है। राज्य में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 12,63,106 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8,945 हो गया है।
    तेलंगाना में सक्रिय मामले 706 घटकर 7,673 रह गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4108 हो गया है। वहीं 7,73,362 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 5,398 रह गये हैं और राज्य में अभी तक 4,21,262 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7664 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के 724 सक्रिय मामले घटकर 4,803 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 11,29,061 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14016 हो गया।
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 140 सक्रिय मामले घटकर 3,197 रह गये है, जबकि 9,01 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,24,145 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पांच लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26086 हो गया है।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,706 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 7,36,115 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17635 हो गया है।
    असम में 2855, हिमाचल प्रदेश में 2573, मणिपुर में 2144, गोवा में 1608, बिहार में 977, पुड्डुचेरी में 736, मेघायल में 550, लद्दाख में 467, चंड़ीगढ़ में 435, अचरुणाचल में 421, सिक्किम में 249, त्रिपुरा में 120, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 96, लक्ष्य दीप में 66, दादर और नागर हवेली दमन दीव में 25 सक्रिय मामले है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआत्महत्या के लिए नवविवाहिता को उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
    Next Article घरेलू विवाद में ससुर ने की बहू की हत्या
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय…

    March 12, 2026

    भारत संग जिस तेल पाइपलाइन को लेकर शेख हसीना को कहा गया ‘भारतीय एजेंट’, वही बनी बांग्लादेश की …

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?