*मुंबई:-* AI का इस्तेमाल अब हर क्षेत्र में काम-काज को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है. एक मॉडलिंग एजेंसी ने क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर से तंग होकर अपने खुद की एआई मॉडल बनाई है. दरअसल, इन दिनों ब्रांड किसी भी प्रोडक्ट के प्रोमोशन के लिए क्रिएटर्स के पास जाते हैं. कई बार क्रिएटर्स डील को एक्सेप्ट नहीं करते या लास्ट मूवमेंट में मना कर देते हैं जिससे कंपनी को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी बात से परेशान होकर स्पेन की एक मॉडलिंग एजेंसी ने अपनी खुद की एआई मॉडल तैयार की है. ये एआई मॉडल हूबहू इंसानो की तरह दिखती है और महीने के 9 लाख रुपये तक कमा सकती है।
