Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री ने बताया ,भारत सबसे बेहतर डिजिटल इकोनॉमी के तौर पर उभरने में सफल रहा …..
    News

    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री ने बताया ,भारत सबसे बेहतर डिजिटल इकोनॉमी के तौर पर उभरने में सफल रहा …..

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री माइकल स्पेंस हुए भारत के फैनदुनिया में इस समय भारत में ग्रोथ रेट की संभावना सबसे ज्यादा हैग्लोबल इकॉनमी में 70 साल पुरानी व्यवस्थाएं अब दरकने लगी हैं

    नई दिल्ली: चीन और जर्मनी समेत दुनिया के कई देश आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन भारत की इकॉनमी रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। दुनियाभर के अर्थशास्त्री भी भारत की इकॉनमी का लोहा मान रहे हैं। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री माइकल स्पेंस भी शामिल हैं। उनका कहना है कि इस समय भारत में ग्रोथ रेट की संभावना सबसे ज्यादा है। अब तक भारत सबसे बेहतर डिजिटल इकॉनमी के तौर पर उभरने में सफल रहा है। साथ ही भारत का फाइनेंस आर्किटेक्चर भी दुनिया में सबसे बेहतर है। यह खुला और प्रतिस्पर्द्धी है जो देश के कोने-कोने में समावेशी सेवाएं दे रहा है।

    अमेरिका के दिग्गज इकनॉमिस्ट स्पेंस को साल 2001 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।बेनेट यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल इकॉनमी में व्यवस्था बदल रही है। महामारी, भूराजनीतिक तनाव और क्लाइमेट से जुड़े मुद्दों के कारण 70 साल पुरानी व्यवस्था दरक रही है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से चली आ रही ग्लोबल इकॉनमी में अब बदलाव हो रहा है। यह वैश्विक व्यवस्था एफिशंट सप्लाई सिस्टम्स और कंपरेटिव एडवांटेज पर बनाई गई थी लेकिन इसमें अब तेजी से बदलाव हो रहा है। आज की दुनिया में कभी भी कोई संकट सिर उठा सकता है।

    ऐसी स्थिति में सिंगल सोर्स पर निर्भर रहना समझदारी नहीं है। इसका केंद्र अब पूर्व की तरफ शिफ्ट हो रहा है और इसलिए ग्लोबल इकॉनमी में एक बुनियादी बदलाव हो रहा है। सप्लाई चेन डाइवर्सिफाई हो रही है और ग्लोबल गवर्नेंस पहले से कहीं ज्यादा जटिल हो रही है।

    भारत से ज्यादा तेज दौड़ रही है इन देशों की इकॉनमी, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट मेंलागत में गिरावटस्पेंस ने कहा कि यह चुनौती वाला समय है लेकिन इसके बावजूद उम्मीद कायम है। साइंस और टेक्नोलॉजी ने काफी तरक्की की है जो मानव कल्याण में योगदान दे सकती है। इनमें जेनरेटिव एआई, बायोमेडिकल लाइफ साइंसेज और एनर्जी ट्रांजिशंस शामिल है।

    उन्होंने कहा कि पहले डीएनए सीक्वेंसिंग की लागत 10 मिलियन डॉलर थी जो अब केवल 250 डॉलर रह गई है। हालांकि उन्होंने साथ ही आगाह किया कि टेक्नोलॉजिकल ग्रोथ का फायदा बड़े और छोटे कारोबारियों को समान रूप से होना चाहिए।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Nobel Prize winning economist said Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन दो कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में कटौती की……
    Next Article एक दशक में इन तीन म्युचुअल फंड्स ने निवेशकों को किया मालामाल, 1000% से ज्यादा रिटर्न…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?