उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां घर में शौचालय नहीं होने पर एक अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में 46 निकायों के लिए चुनाव होना है जिसके लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरा जा रहा है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी समर्थित उम्मीदवार आशा प्रजापति का फॉर्म निरस्त इसलिए कर दिया गया है क्योंकि घर में शौचालय नहीं होने पर उनके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसी आपत्ति पर निर्वाचन अधिकारी ने फैसला सुनाते हुए उनका नामांकन रद्द कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी के बतौर एसडीएम नेहा सोनी ने देर रात यह फैसला दिया है।