Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नॉर्मल या सिजेरियन, कौन सी बेहतर है डिलीवरी, जाने डॉक्‍टर की जुबानी…
    महिला

    नॉर्मल या सिजेरियन, कौन सी बेहतर है डिलीवरी, जाने डॉक्‍टर की जुबानी…

    By Tv 36 HindustanJune 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आपको बता दे की प्रसव के लिए दो तरह की डिलीवरी ही सबसे ज्‍यादा प्रचलित हैं – इसमें एक सिजेरियन है और दूसरी वैजाइनल डिलीवरी है। आमतौर पर महिलाएं और डॉक्‍टर भी नॉर्मल यानी वैजाइनल डिलीवरी को ही सबसे बेहतर मानते हैं क्‍योंकि इसके बाद रिकवरी जल्‍दी हो जाती है। हालांकि, सिजेरियन डिलीवरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में महीने लग जाते हैं।

    फिलहाल कुछ महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी करवाती है क्‍योंकि उन्‍हें नॉर्मल डिलीवरी का दर्द नहीं सहना होता है। इस बीच हमेशा इस बात को लेकर बहस छिड़ी रहती है कि इन दोनों तरीकों में से क्‍या ज्‍यादा बेहतर है। पुणे के उमंग अस्‍पताल की गायनेकोलॉजिस्‍ट आशा गावड़े ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर के बताया है कि नॉर्मल डिलीवरी के बजाय सिजेरियन करवाने पर क्‍या फायदे मिलते हैं।

    डॉक्‍टर आशा ने बताया कि सिजेरियन डिलीवरी में पेट को काटकर बच्‍चे को हल्‍के हाथ से बाहर निकल जाता है। इसमें बच्‍चे पर कोई भी दबाव या प्रेशर नहीं पड़ता है और वो बड़े आराम से बाहर आ जाता है। वहीं नॉर्मल डिलीवरी में बच्‍चा काफी देर तक प्रसव के रास्‍ते में रहता है जिससे उसे ऑक्‍सीजन कम मिलने का खतरा रहता है।

    कई बार नॉर्मल डिलीवरी में बच्‍चे को बाहर खींचने के लिए कुछ उपकरण इस्‍तेमाल किए जाते हैं जैसे कि वैक्‍यूम या फोरसेप्‍स। इससे बच्‍चे को ट्रामा होने का खतरा रहता है। वहीं बच्‍चे पर सिजेरियन डिलीवरी में किसी भी तरह के उपकरण का इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है। इससे बच्‍चे पर किसी भी प्रकार के ट्रामा का जोखिम कम हो जाता है

    डॉक्‍टर ने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी के दौरान कई बार बच्‍चे के बाहर निकलने के दौरान मलाशय या मूत्र मार्ग को चोट पहुंच जाती है। इससे महिलाओं को डिलीवरी के बाद पेशाब रोकने में दिक्‍कत होती है, योनि की मांसपेशियां फट या ढीली हो जाती हैं। इसकी वजह से आगे चलकर सेक्‍स में प्रॉब्‍लम और पेशाब न रोक पाने की समस्‍या हो सकती है। ये सभी परेशानियां सिजेरियन डिलीवरी में नहीं होती हैं।

    tommys.org के अनुसार सिजेरियन डिलीवरी के दौरान दर्द कम होता है जबकि नॉर्मल डिलीवरी में कई घंटों तक दर्द सहना पड़ता है। कई महिलाएं लेबर पेन के डर से ही सिजेरियन डिलीवरी को खुद चुनती हैं। ये सिजेरियन डिलीवरी करवाने का सबसे अहम कारण है।

    सिजेरियन डिलीवरी करवाने से योनि और मूत्राशय को चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा गर्भाशय, योनि, मूत्राशय या मलाशय के बाहर आने का जोखिम भी घट जाता है। इसे पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्‍स कहते हैं। हालांकि, सिजेरियन के बाद रिकवर करने में काफी समय लग जाता है।

    Post Views: 1,855

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव के पहले क्या है पूर्व सीएम की योजना,हेमंत सोरेन अब चंपाई को CM की कुर्सी से करेंगे…
    Next Article रिटायरमेंट की उम्र में हुई बढ़ोतरी,कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले,अब इस आयु में होंगे सेवानिवृत्त…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?