Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस लोकसभा सीट पर एक भी मतदाता ने नहीं किया मतदान, फिर भी जीत गए भाजपा उम्मीदवार, जानिए कैसे हुआ बड़ा खेला…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    इस लोकसभा सीट पर एक भी मतदाता ने नहीं किया मतदान, फिर भी जीत गए भाजपा उम्मीदवार, जानिए कैसे हुआ बड़ा खेला…

    By Tv 36 HindustanJune 4, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- जिस पल का इंतजार पूरे देश को था आखिरकार वह पल आज आ ही गया। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत देश भर में हुए सात चरणों के डाले गए वोटों की आज गिनती की जाएगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रो में सभी आवश्यक तैयारी को पूरा कर लिया है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज हजारों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की भी गिनती शुरू कर दी जाएगी। इसके एक घंटे‌ के बाद रुझान आना शुरू हो जाएगा।

    इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    वहीं दूसरी ओर मतगणना शुरू होने से पहले ही भाजपा ने एक सीट में जीत दर्ज कर ली है। हालांकि ये आपको थोड़ा अटपटा लगेगा, लेकिन यही सच है। दरअसल सूरत लोकसभा सीट में भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। गुजरात के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इस सीट पर मुख्य बीजेपी के मुकेश दलाल समेत कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इन सभी उम्मीदवारों ने नामांकन भी किया, लेकिन पर्चा वापसी के दिन नौ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन तकनीकी आधार पर खारिज हो गए। ऐसे हालात में चुनाव के मैदान में बीजेपी के उम्मीदवार अकेले बच गए और उन्हें वोटिंग से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित करना पड़ा।

    Exit Poll में NDA को बहुमत
    लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में PM मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है। हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।

    64.2 करोड़ मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
    बता दें कि आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान को मानें तो NDA सरकार बना सकती है। लेकिन अब देखना ये है कि क्या पीएम मोदी तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बना पाएंगे या फिर BJP 2.0 का सफर यहीं थम जाएगा।

    2019 में हो गया था कांग्रेस का सुपड़ा साफ
    ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को बंपर जीत मिली थी। भाजपा के खाते में 303 और उनके गठबंधन एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 102 सीटें गई थीं। भाजपा की इस बंपर जीत को मोदी लहर नाम दिया गया था।

    Post Views: 1,270

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा चुनाव जीते तो कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे पीएम मोदी, जानिए…
    Next Article रायपुर से ये भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे, छत्तीसगढ़ में 6 सीटों पर BJP और एक पर कांग्रेस आगे….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

    March 17, 2026

    हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…

    March 17, 2026

    अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…

    March 17, 2026

    नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात
    • हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…
    • अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…
    • नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…
    • कैब की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत ओला-उबर के एकाधिकार को खत्म करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप प्रदेश में जल्द होगी शुरुआत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?