Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लो आ गई आइसक्रीम नहीं नाइसक्रीम : इस गर्मी मीठा भी ठंडा भी सेहतमंद भी, घर पर बनाइए ये हेल्दी रेसिपी और खाइए गिल्ट फ्री आइसक्रीम…
    समाचार

    लो आ गई आइसक्रीम नहीं नाइसक्रीम : इस गर्मी मीठा भी ठंडा भी सेहतमंद भी, घर पर बनाइए ये हेल्दी रेसिपी और खाइए गिल्ट फ्री आइसक्रीम…

    By Tv 36 HindustanApril 10, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– धूप अपने पूरे तेवर में है..ज़रा कूलर या एसी से बाहर निकलो तो पसीने में नहा जाओ। ऐसे में मन बस ठंडे-ठंडे मज़ेदार स्वाद की तलाश में रहता है। और भला ठंडी, मलाईदार, चॉकलेटी, फ्रूटी आइसक्रीम से बेहतर क्या होगा। गर्मी का मौसम यानी आइसक्रीम का मौसम। वनीला हो या मैंगो, स्ट्रॉबेरी हो या कुल्फी..आपके स्वाद के हिसाब से सैंकड़ों फ़्लेवर मौजूद हैं। लेकिन इस बीच ये बात भी ध्यान में रखनी जरूरी है कि बहुत ज्यादा आइसक्रीम आपके वेट मैनेजमेंट का बैलेंस बिगाड़ सकती है।

    आइसक्रीम के मीठे ठंडे मज़े के बीच एक कड़वा सच भी है..ज्यादा आइसक्रीम यानी ज्यादा शक्कर, ज्यादा कैलोरी और ज्यादा फैट। और यहीं से शुरू होती है परेशानी। आपको पता ही नहीं चलेगा कि कब आपका वज़न बढ़ गया है या शुगर लेवल डांवाडोल होने लगी है या फिर मेटाबॉलिज्म स्लो हो गया है। तो ऐसे में क्या करें? क्या आइसक्रीम खाना पूरी तरह छोड़ दें?

    आइसक्रीम के हेल्दी विकल्प
    आपको आइसक्रीम से पूरी तरह मुँह फेरने की ज़रूरत नहीं है। कभी-कभार अपनी पसंद की थोड़ी सी आइसक्रीम खाने में कोई हर्ज़ नहीं है। लेकिन सबसे अच्छा तरीका ये होगा कि आप इसके हेल्दी विकल्प तलाश लें। आप घर पर ही बहुत टेस्टी और सेहत को नुकसान न पहुंचाने वाली आइसक्रीम या उससे मिलती-जुलती चीज़ें बना सकते हैं। ये डेज़र्ट आपके स्वाद को भी बरकरार रखेंगी और सेहत को भी। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही मजेदार रेसिपी।

    फ्रोजन फ़्रूट योगर्ट (Frozen Fruit Yogurt)
    प्लेन ग्रीक योगर्ट लें, इसमें थोड़ा शहद या स्टेविया (नैचुरल स्वीटनर) मिलाएं। फल जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या आम का प्यूरी डालकर मिक्स करें। इसे फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए रख दें। बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि क्रीमी टेक्सचर बनें। ये प्रोबायोटिक्स से भरपूर, कम कैलोरी वाला होता है जो आपको प्रोटीन भी देता है। इसमें आप ऊपर से भुने हुए बादाम या चिया सीड्स डाल सकते हैं।

    नाइसक्रीम (Nice Cream)
    ये केले से बनी आइसक्रीम होती है। इसे बनाने के लिए पके हुए केले को छीलकर और काटकर फ्रीज करें। अब फ्रोजन केले को ब्लेंडर में पीस लें जब तक क्रीमी पेस्ट न बन जाए। स्वाद के लिए दालचीनी या कोको पाउडर मिला सकते हैं। इसमें सिर्फ नैचुरल शुगर होती है और ये पोटैशियम से भरपूर होता है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा पीनट बटर मिलाकर प्रोटीन बूस्ट कर सकते हैं।

    कोकोनट मिल्क आइस पॉप्स
    नारियल पानी में कटे हुए फल (कीवी, अनानास, अंगूर, तरबूज या आपकी चॉइस का कोई भी फल) डालें। थोड़ा नींबू का रस और शहद मिलाएं। मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड में डालकर फ्रीज करें। ये बहुत हाइड्रेटिंग, इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर और कम कैलोरी वाला होता है।

    तरबूज और पुदीने का सॉर्बे
    तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें, इसमें पुदीने की पत्तियां और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को फ्रीज करें और हर 30 मिनट में हिलाएं ताकि बर्फीला टेक्सचर बने। ये हाई वॉटर कंटेंट, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर और शुगर-फ्री होता है। इसमें थोड़ा सा सत्तू पाउडर मिलाकर प्रोटीन टच दिया जा सकता है।

    एवोकाडो चॉकलेट आइसक्रीम
    पके एवोकाडो को मैश करें। इसमें बिना शक्कर वाला कोको पाउडर, थोड़ा बादाम का दूध और स्टेविया या शहद मिलाएं। ब्लेंड करके फ्रीज करें। ये हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है और इसमें शुगर बहुत कम होती है। आप ऊपर से क्रश्ड नट्स या डार्क चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं।

    खीरे और नींबू का ग्रैनिटा
    खीरे को ब्लेंड करके छान लें। इसमें नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाएं। मिश्रण को शैलो डिश में डालकर फ्रीज करें। हर घंटे कांटे से स्क्रैप करें ताकि बर्फीले फ्लेक्स बनें। ये सुपर हाइड्रेटिंग है और कैलोरी लगभग न के बराबर है। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा अदरक का रस मिलाया जा सकता है।

    बेरी और चिया फ्रोजन ट्रीट l
    मिक्स्ड बेरीज (स्ट्रॉबेरी, रसबेरी) को ब्लेंड करें। इसमें चिया सीड्स और नारियल का दूध मिलाएं। मोल्ड में डालकर फ्रीज करें। ये ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स, और फाइबर से भरपूर डिश है। ऊपर से नारियल के टुकड़े छिड़कें।

    फ्रोजन फ्रूट स्लाइसेज़ (Frozen Fruit Slices)
    इसमें आपको कुछ भी नहीं करना है। बस अंगूर, तरबूज या आम के टुकड़े फ्रीज करें और इन्हें ऐसे ही खाएं। इसमें कोई प्रोसेसिंग नहीं होती है इसलिए किसी तरह का हेल्द रिस्क नहीं है। आपको सिर्फ नैचुरल फ्रूट्स का स्वाद और पोषण मिलेगा।

    Post Views: 630

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकठिन होने के साथ-साथ पुण्यकारी भी हैबाबा बर्फानी की यात्रा, जानिए इसका महत्व…
    Next Article लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?