Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गायिका को अपने जाल में फंसा कर ना सिर्फ गर्भवती बनाया बल्कि घर से ले गया लाखों के गहने, कैश
    अपराध

    गायिका को अपने जाल में फंसा कर ना सिर्फ गर्भवती बनाया बल्कि घर से ले गया लाखों के गहने, कैश

    By Tv 36 HindustanAugust 5, 2022Updated:August 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हुगली में कथित तौर पर युवक ने एक गायिका को अपने प्यार के जाल में फंसाया और ना सिर्फ उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसे गर्भवती भी बना दिया. यही नहीं, युवक महिला गायिका के घर से लाखों रुपये के गहने और कैश लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के नैनीताल के रहनेवाले शीतल दीप जैन ने हुगली की रहने वाली सिंगर से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. इसके बाद लड़की को विवाह का झूठा प्रलोभन देकर उसे गर्भवती बना दिया. इतना ही नहीं, गायिका को प्रेग्नेंट करने के बाद आरोपी युवक ने धोखे से उसे एंटी प्रेग्नेंसी पिल्स खिलाकर उसका एबॉर्शन करवा दिया. आरोपी युवक उसके लाखों रुपए के गहने और कैश लेकर चंपत हो गया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी के माता-पिता और मामा उसके घर पहुंच कर उसके साथ मारपीट करने लगे. अब गायिका न्याय पाने के लिए चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों के दफ्तर की खाक छान रही है. इसी साल फरवरी महीने में उसने अपने घर में पाले गए पशु-पक्षियों की देखभाल के लिए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने एक शख्स की जरूरत बताई. फेसबुक पोस्ट देखकर नैनीताल के युवक ने उससे संपर्क किया. युवक के अच्छे व्यवहार के कारण युवती ने उसे अपने घर पर काम के लिए रख लिया. युवक ने अपने व्यवहार और आचरण से युवती और उसकी मां का दिल जीत लिया. कुछ दिन बाद युवती और युवक में प्रेम हो गया और इस दौरान गायिका गर्भवती हो गई. जब इसकी जानकारी युवती ने युवक को दी और उसे शादी करने को कहा तो आरोपी बहाना बनाकर शादी की बात को टालता रहा. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धोखे से गर्भनिरोधक दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया, जिसके बाद उस पर मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार करता रहा. पिछले 8 जून को युवती और उसकी मां की गैरहाजिरी में युवक घर से सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग , 2 लोगों को लगी गोली।
    Next Article मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जेब काटे जेबकतरों ने
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?