रीवा /प्रदेश के मुखिया सरकारी तंत्र जिला कलेक्टर का निरंतर आदेश रहा है कि विभागीय प्रमुख अधिकारी मुख्यालय में ही रहकर कार्यालय संचालित करने के साथ कार्यों का मूल्यांकन एवं कार्य समीक्षा आदेश जारी किए गए हैं किंतु मऊगंज अनुभाग अंतर्गत आरईएस एसडीओ जगदीश राजपूत इन सब नियमों को ताक में रखकर जिले में ही बैठकर कार्यालय संचालित करते है
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ अनुभाग मऊगंज जिनका मुख्यालय मऊगंज एवं हनुमाना अनुभाग नियत है किंतु मुख्यालय में भवन की कमी बताकर कार्यालय संचालित नहीं करते जबकि पूर्व में यह कार्यालय मऊगंज में संचालित था एवं भवन भी है किंतु अनुविभागीय अधिकारी आरईयस द्वारा जिले में बैठकर निर्माण कार्यों का जायजा लेते हिस्सेदारी सुनिश्चित करते है
कार्यालय में उपस्थित ना होने से गुणवत्ता विहीन एवं कार्यों की प्रगति शून्य है मऊगंज में तीन वर्षों से निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निर्माण प्रगति प्लिंथ स्तर तक ही बन पाया है जबकि एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करना था हनुमाना क्षेत्र में गौरी शाहपुर अन्य जगहों में रुरवन मिशन के तहत निर्माणाधीन कार्य प्रभावित हैं उनकी प्रगति निम्न है करोड़ों का भवन निर्माण है किंतु एसडीओ की देखरेख न होने कार्य प्रगति की जगह शून्य है अन्य कार्यों खेल मैदान पीसीसी सड़क अतिरिक्त भवन अमृत सरोवर सुदूर सड़क पौधरोपण जैसे कार्यो की प्रगति रूकी है मनमानी भ्रष्टाचारित कार्य गैर जिम्मेदाराना रवैया से कार्य प्रभावित है ।