बघेल खण्ड की अपूर्तनिय क्षतकर्मचारी संघ में छाई शोक की लहर
चाकघाट टी व्ही 36 हिन्दुस्तान
रीवा चाकघाट/मध्य प्रदेश के रीवा जिला त्योंथर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सतपुरा निवासी कलम के सिपाही, प्रखर वक्ता ,कवि शिवशंकर त्रिपाठी उर्फ शिवाला जी हम सब के बीच नही रहे सुबह उन्होंने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे बीच इसी दौरान उन्होंने सांसों से संघर्ष करना छोड़ू दिया और इस लोक को छोड़ कर पर लोक वासी हो गए ।आपको बताते चलें कि भारत संचार निगम लिमिटेड में अपनी सेवाएं देने के पश्चात् सेवा निवृत्त होकर अपनी कलम को धार लगाने मे कार्य लीन हो गए और राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बड़े कवियों के साथ उन्होंने काव्य पाठ किया जिनमें मुख्य रूप से हुल्लड़ मुरादाबादी,काका हाथरसी, सांड नरसिंग पूरी आदि कवियों के साथ आपने बघेली को एक नया आयाम दिया बी एस एन एल मै सेवा निवृत्त के पूर्व से ही शिवाला जी कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा से संघर्ष करते रहे और सेवा निवृत्त होने के पश्चात आप कलम की ताकत से सरकार एव शासन को आइना दिखाने का काम किया आपका अचानक छोड़कर जाना सम्पूर्ण काव्य जगत की अपूर्तनीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है आपके अचानक चले जानें के कारण क्षेत्र में शोक की लहर है इस चुनावी सोरगुल के बीच लोगो ने उनके अंतिम दर्शन करने के उपरान्त शव यात्रा मे भी हजारों लोग सामिल हुए उनका अन्तिम संस्कार उनके गृह ग्राम सतपुरा में किया गया जहां उनके बड़े पुत्र रजनीश त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी आप अपना भरा पूरा परिवार छोडकर गोलोक वासी हुए आपके तीन पुत्र रजनीश ,मनीष एवं आशीष सहित सम्पूर्ण परिवार के लोग दुखी हैं शोकाकुल परिवार में प्रेमनारायण तिवारी, मुद्रिका प्रसाद तिवारी ,राजाराम तिवारी,योगेंद्र प्रसाद तिवारी, राष्ट्रिय अध्यक्ष अधिकार विकास पार्टी,अंब्रिश कुमार तिवारी,राजनारायण तिवारी प्रिंस तिवारी,सहित समस्त त्रिपाठी परिवार शोकाकुल है भगवान मृत आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा समस्त परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें ।