Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कुख्यात लुटेरा फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार, ऑपरेशन अंकुश के तहत मिली कामयाबी…
    RAIPUR

    कुख्यात लुटेरा फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार, ऑपरेशन अंकुश के तहत मिली कामयाबी…

    By Tv 36 HindustanMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर:- जिले में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात फरार लुटेरे रतन लकड़ा को जशपुर पुलिस ने अंततः ऑपरेशन ‘अंकुश’ के तहत फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रतन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बगीचा थाना क्षेत्र में कट्टा लहराकर तीन अलग-अलग स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा भी जब्त किया है.

    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 को दिनदहाड़े तीन व्यापारियों को कट्टा दिखाकर लूटा गया. पहली घटना में सराईटोली निवासी प्रकाश गुप्ता, जो मारोल साप्ताहिक बाजार में गल्ला खरीदने गया था, उसकी दुकान में घुसकर तीन अज्ञात युवक अपाचे मोटरसाइकिल से आए और देशी कट्टा दिखाकर उसका बैग लूटकर फरार हो गए. बैग में 46,700 रुपए नकद और मोबाइल था.

    दूसरी वारदात: शशि मोहन सिंह ने बताया कि दूसरी घटना उसी दिन सुबह ग्राम गुरमाकोना में घटी, जहां फिरोजपुर निवासी सतीश यादव, जो यूएस एग्रो सीड कंपनी में कार्यरत है, से भी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर 1,800 रुपए व मोबाइल लूट लिए.

    तीसरी वारदात: पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरी घटना सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के ग्राम अलोरी में हुई, जहां एक व्यापारी से करीब 45,000 रुपए लूट लिए गए.

    पांच टीम बनाई गई: पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार हुई इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कि पांच टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए। जाँच में दो आरोपी अमेरिकन पैंकरा और धनेश्वर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीसरा आरोपी रतन लकड़ा तब से फरार चल रहा था।

    लगातार दे रहा था चकमा: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि रतन लकड़ा पुलिस को लगातार चकमा देता रहा. वह स्थान बदल-बदलकर छिपता रहा और किसी एक जगह ठहरता नहीं था. ऐसे में पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उस पर निगरानी बनाए रखा. पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अमेरिकन पैंकरा से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि जेल में रतन की मुलाकात सोनक्यारी निवासी कमल कुजूर और नारायणपुर के अशोक नामक व्यक्ति से हुई थी.

    घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा: उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रतन लकड़ा, कमल कुजूर और अशोक के साथ मोटरसाइकिल से नारायणपुर से सोनक्यारी की ओर बढ़ रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने तीन टीमें तैनात कीं. एक टीम नारायणपुर से पीछा कर रही थी, दूसरी टीम गुलू फॉल के जंगल में निगरानी पर थी, जबकि तीसरी टीम सोनक्यारी में कमल कुजूर के घर के पास घात लगाए बैठी थी. शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही तीनों आरोपी सोनक्यारी पहुंचे, पहले से तैयार पुलिस ने घेराबंदी कर दी और रतन लकड़ा को धर दबोचा.तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ.

    पूछताछ में कई खुलासे, चोरी की बाइक का भी इस्तेमाल: पुलिस पूछताछ में रतन ने तीनों लूट की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की. उसने बताया कि मारोल की वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक को पत्थलगांव के कुमेकेला से चोरी किया गया था. वहीं, सोनक्यारी से एक पैशन प्रो बाइक भी चोरी करना स्वीकार किया. पुलिस ने उसके कब्जे से लूट में प्रयुक्त देसी कट्टा भी जब्त कर लिया है.

    आदतन अपराधी: एसएसपी ने बताया कि रतन लकड़ा आदतन अपराधी है. उसके विरुद्ध थाना सन्ना, कोरबा, बतौली, लखनपुर और सीतापुर में चोरी और लूट के कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इनमें से कुछ मामलों में वह पूर्व में जेल भी जा चुका है. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 309(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

    Post Views: 895

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आपको भी कमर तक लंबे बाल चाहिए, तो सरसों के तेल में मिलाएं ये 3 चीजें और देखें फिर कमाल…
    Next Article एअर इंडिया में एसी फेल: गुस्से से लाल-पीले हुए लोग, वायरल वीडियो ने बढ़ाया लोगों का पारा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव के लिए इस दिन को होगा मतदान, 37 प्रत्याशी मैदान में…

    January 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?