Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पासपोर्ट बनवाने के लिए अब बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी, सरकार ने नियम में किया ये बदलाव…
    News

    पासपोर्ट बनवाने के लिए अब बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी, सरकार ने नियम में किया ये बदलाव…

    By Tv 36 HindustanMarch 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन किया गया है, जिसके तहत अक्टूबर 2023 के बाद जन्म लेने वालों के लिए जन्म तिथि का एकमात्र दस्तावेज जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार, नगर निगम या किसी अन्य प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया बर्थ सर्टिफिकेट होगा.

    विदेश मंत्रालय की तरफ से 24 फरवरी 2025 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 24 के प्रावधानों के तहत पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया गया है. पासपोर्ट संशोधन नियम 2025 आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से लागू होगा. जिसके अनुसार 1 अक्टूबर, 2023 को या उसके बाद पैदा हुए व्यक्तियों के लिए जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र मान्य होगा, जो ‘जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार या नगर निगम या जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत किसी अन्य प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए हों.

    वहीं, पासपोर्ट नियम में संशोधन के बाद 1 अक्टूबर 2023 से पहले पैदा हुए लोग जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं. इनमें आवेदक की जन्म तिथि के साथ मान्यता प्राप्त स्कूलों या मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्डों द्वारा जारी ट्रांसफर या मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र शामिल हैं.

    ये दस्तावेज भी मान्य

    इसके अलावा आयकर विभाग द्वारा जारी स्थायी खाता संख्या कार्ड, सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड की कॉपी या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के पेंशन आदेश, किसी राज्य के परिवहन विभाग द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस, भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव फोटो पहचान पत्र, या भारतीय जीवन बीमा निगमों या सार्वजनिक कंपनियों द्वारा जारी पॉलिसी बांड शामिल हैं.

    सूत्रों के मुताबिक, जन्म प्रमाण से संबंधित पासपोर्ट नियमों के प्रावधानों में लंबे समय से संशोधन नहीं किया गया था, क्योंकि पासपोर्ट आवेदकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों के पास बर्थ सर्टिफिकेट न होना आम बात थी. लेकिन अधिकारियों की ओर से जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों से जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन में सुधार हुआ है, इसलिए बर्थ सर्टिफिकेट को जन्म तिथि का एकमात्र प्रमाण बनाया गया है.

    जन्म और मृत्यु का पंजीकरण बढ़ा
    गौरतलब है कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत जन्म और मृत्यु का पंजीकरण कराना अनिवार्य है. नागरिक पंजीकरण प्रणाली के डेटा के अनुसार, भारत में जन्म का पंजीकरण बढ़कर 2019 में 92.7 प्रतिशत हो गया है, जो 2010 तक 82.0 प्रतिशत था. इसी तरह मृत्यु पंजीकरण भी बढ़कर 2019 में 92.0 प्रतिशत हो गया, जो 2010 में 66.9 प्रतिशत था.

    Post Views: 1,220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबागी कांग्रेस नेताओं का निलंबन रद्द, पार्टी छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर हुआ था एक्शन…
    Next Article क्या 2030 तक पूरा हो पाएगा 30 प्रतिशत व्हीकल इलेक्ट्रिफिकेशन, जानिए क्या कहती हैं रिपोर्ट्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …

    February 19, 2026

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…

    February 19, 2026

    शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …

    February 19, 2026

    कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …
    • सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…
    • शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …
    • कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?