भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के अडानी समूह ने गोड्डा पावर प्लांट शनिवार को पूरी तरह चालू कर दिया. ये देश का पहला इंटरनेशनल बिजली प्लांट है जहां बनने वाली 100 प्रतिशत बिजली बांग्लादेश को जाएगी. इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद गौतम अडानी ने ढाका में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात की.गोड्डा पावर प्लांट को अडानी पावर लिमिटेड की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी कंपनी अडानी पावर झारखंड लिमिटेड ने तैयार किया है.
12 जुलाई को ही प्लांट के पूरी क्षमता से काम करने का परीक्षण पूरा कर लिया गया था. इस प्लांट की क्षमता 1600 मेगावाट है.पढ़ें ये खबर: अडानी बदलेंगे मुंबई के धारावी का लुक, बनाया है ये नया प्लानकोविड के बावजूद रिकॉर्ड समय में काम पूरागोड्डा पावर प्लांट को रिकॉर्ड साढ़े तीन साल में पूरा किया गया है. इस बीच कोविड का सामना करने के बावजूद प्लांट को पूरी तरह चालू कर दिया गया है. इस प्लांट में तैयार होने वाली बिजली को खरीदने के लिए बांग्लादेश के साथ 25 साल की अवधि का एक बिजली खरीद समझौता भी हुआ है.इस बिजली प्लांट का पहला चरण 6 अप्रैल को चालू हुआ था
