नई दिल्ली : – वक्फ काकून को लेकर पूरे देश मं बवाल मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में 73 से ज्यादा याचिकाएं दायर की जा चुकी है। मुर्शिदाबाद जंग का मैदा बना हुआ है। इस बीच बीजेपी देशभर में वक्फ कानून में हुए बदलाव को लेकर जनजागरण अभियान चलाने जा रही है।
इसकी शुरुआत आज यानी 20 अप्रैल से ही होर रही है। इस अभियान के तहत लोगों को वक्फ कानून में किए गए संशोधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। वक्फ संशोधन कानून को लेकर के देशभर में विपक्षी पार्टियों और अलग-अलग मुस्लिम संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक की राजनीति गरमा गई है। वहीं बीजेपी ने विपक्ष और कुछ मुस्लिम संगठनों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अभियान का खाका खींचा है। भाजपा 20 अप्रैल से 25 मई तक जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को इश कानून में हुए बदलाव के बारे में जानकारी देने की काम करेगी।
पहले कार्यकर्ता ओं को दी जाएगी जानकारी
जन जागरण अभियान के जरिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर उन्हें वक्फ संशोधन अधिनियम के फायदे बताएंगे और बताएंगे कि किस तरह मुस्लिम समाज को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को लेकर दिल्ली में देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा कि वे वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर जिस तरह विपक्ष और मुस्लिम संगठन मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहे हैं, उसका जवाब दें।
भजपा बताएगी जनता को सच्चाई
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन को लेकर कांग्रेस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। वह जनता को भड़काने की कोशिश कर रहा है। वह इसे हिंदू मुस्लिम से जोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भाजपा जनता को सच्चाई बताएगी। बिल के अंदर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे किसी मस्जिद या दरगाह को ठेस पहुंचे। यह बिल हर गरीब असहाय मुस्लिम पक्ष का कानून है।
