Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब प्लास्टिक बोतलों से बनेंगे कपड़े, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला…
    समाचार

    अब प्लास्टिक बोतलों से बनेंगे कपड़े, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुर: भारत एनर्जी के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. एनर्जी के क्षेत्र में देश की शक्ति लगातार बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक का आगाज किया. इसकी जानकारी देते हुए कल यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपने कार्यक्रम की जानकारी भी दी थी. आपको बता दें, इंडिया एनर्जी वीक 6 से 8 फरवरी तक मनाया जा रहा है. यहां प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जिसमें बहुप्रतीक्षित योजना E-20 की शुरुआत भी करेंगे.

    देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) अर्थवस्वस्था को कार्बन मुक्त करने के लिए हर साल दस करोड़ बेकार मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेट (पीईटी) बोतलों का पुनर्चक्रण (रिसाइकिल) कर उनसे पेट्रोल पंप एवं एलपीजी एजेंसी पर तैनात अपने कर्मचारियों के लिए पर्यावरण-अनुकूल वर्दी बनाएगी.

    प्लास्टिक बोतल से बने कपड़े होंगे लॉन्च
    पीएम नरेंद्र मोदी IOCL की अनबॉटल्ड पहल के तहत कपड़े और यूनीफॉर्म लॉन्च करेंगे. हर यूनीफॉर्म को लगभग 28 इस्तेमाल की गई PET बोतलों को रीसाइकल कर तैयार किया गया है. सिंगल यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप,इंडियन ऑयल ने खुदरा ग्राहक परिचारकों और एलपीजी डिलीवरी कर्मियों के लिए वर्दी तैयार की है. ये री-साइकिल किये हुये पॉलियस्टर (आरपीईटी) और कपास से बनी हैं.

    इंडियन ऑयल के ग्राहक-परिचारकों की वर्दी का प्रत्येक सेट लगभग 28 इस्तेमाल की गई पीईटी बोतलों को री-साइकिल करके तैयार किया गया है. कंपनी ने घरों को अधिक किफायती और पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल खाना पकाने का विकल्प उपलब्ध कराने के लिए घर में खाना पकाने का स्टोव भी पेश किया है।

    इस स्टोव को सौर ऊर्जा के साथ-साथ सहायक ऊर्जा स्रोतों पर भी चलाया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भारत ऊर्जा सप्ताह के उद्घाटन समारोह के दौरान आईओसी की वर्दी अनबॉटल्ड को पेश किया. साथ ही उन्होंने खाना पकाने की इंडोर कुकिंग प्रणाली को भी व्यावसायिक रूप से पेश किया। मोदी ने कहा कि इनडोर सौर कुकिंग की शुरुआत से खाना पकाने की हरित और स्वच्छ प्रणाली के लिए नया आयाम खुलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि खाना पकाने का यह चूल्हा निकट भविष्य में तीन करोड़ परिवारोंउन्होंने कहा कि अनबॉटल्ड के तहत 10 करोड़ पेट बोतलों का पुर्नचक्रण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, हम ऊर्जा दक्षता पर ध्यान दे रहे हैं. हमारा जोर हाइड्रोजन सहित भविष्य के ईंधन और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर है।

    Post Views: 0

    because of this a big decision was taken... Hindi khabar Hindi news india Now clothes will be made from plastic bottles
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजया किशोरी और बागेश्वर सरकार कितनी फीस लेते हैं, कौन है बड़ा इन्फ्लुएंसर…
    Next Article विदेश भेजना चाहते हैं पैसा? अब 5 प्रतिशत नहीं, देना पड़ेगा 20 फीसदी तक का टैक्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?