Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब अपराधी सीधे लोगों के बैंक खातों पर डाका डाल रहे, देश की सबसे बड़ी साइबर लूट के बारे में जानें……
    News

    अब अपराधी सीधे लोगों के बैंक खातों पर डाका डाल रहे, देश की सबसे बड़ी साइबर लूट के बारे में जानें……

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : देश में ऑनलाइन सिस्टम ने बेशक लोगों की जिंदगी को आसान बना दिया है. लेकिन इसी के साथ साइबर ठगी के मामले भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. अपराधी सीधे लोगों के बैंक खातों पर डाका डाल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां करीब 2 हजार करोड़ रुपये की क्रिप्टो करंसी चोरी हो गई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

    क्या है मामला?दरअसल, WazirX देश में क्रिप्टो करंसी का एक बड़ा एक्सचेंज है. इसके जरिए लोग करोड़ों के क्रिप्टो करंसी का आदान-प्रदान करते हैं. इसी तरीके एक्सचेंज में क्रिप्टो वॉलेट से करीब 230 मिलियन डॉलर के क्रिप्टो करंसी चोरी हो गए हैं. आपको बता दें कि 18 जुलाई को wazirX के एक वॉलेट से करीब 2 हजार करोड़ रुपये के क्रिप्टो करंसी गायब या कहें कि चोरी हो गए हैं. इससे हजारों लोगों के रूपये गायब हो गए हैं. वहीं WazirX ने भी CERT.in पर इसकी रिपोर्ट की है. अब दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में भी इसके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है.

    लेकिन अब सवाल यह उठता है कि वजीरएक्स पर जब ट्रांजैक्शन के लिए कई सिग्नेचर की जरुरत पड़ती है तो आखिर इतनी बड़ी चोरी हुई कैसे? इसके लिए सरकारी एजेंसियां भी जांच कर रही हैं

    बता दें कि Wazir X ने वेबसाइट पर वॉलेट से चोरी हुए क्रिप्टो करंसी का नंबर बताया है. वहीं दुनियाभर के कई साइबर एक्सपर्ट्स ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि 18 जुलाई को वालेट्स से करीब 200 के करीब ट्रांजेक्शन हुए हैं. वहीं इसकी तैयारी करीब 10 जुलाई से ही शुरू हो गई थी.एक्सपर्ट की क्या है राय?देशभर के एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक्सचेंज से पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक निश्चित फीस लगती है. इसके लिए ठग ने 1080 डॉलर के करीब क्रिप्टो को अपने वॉलेट में लेने के लिए टॉरनेडो कैश के वॉलेट का यूज किया है जिससे वह ट्रैक न किया जा सके.

    आपको बता दें कि टॉरनेडो कश एक मिक्सिंग सर्वीस है जिससे यह नहीं पता चल पाता है कि पैसे किसने भेजे है और कहां गए हैं.एक्सपर्ट ने दी सलाहआपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिप्टो करंसी की इतनी बड़ी चोरी को लेकर एक्सपर्ट्स ने भी लोगों को नसीहत दी है. जानकारी के अनुसार अभी फण्ड ब्लॉक चेन पर है इसीलिए इसे अभी यूज नहीं किया जा सकता है. ऐसे में इसे यूज करने के लिए रियल वर्ल्ड में आने अनिवार्य है.

    Post Views: 405

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया ऐलान ,भारत के अलावा अब इन देशों में भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट…..
    Next Article आपके स्मार्टफोन में साइबर अटैक हो गया है या नहीं, इन संकेतों से पहचाने…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?