Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन कर्मचारियों को लगा स्मार्ट मीटर का झटका छूट की सुविधा खत्म, अब इन लोगों की तरह देंगे बिल…
    समाचार

    इन कर्मचारियों को लगा स्मार्ट मीटर का झटका छूट की सुविधा खत्म, अब इन लोगों की तरह देंगे बिल…

    By Tv 36 HindustanMarch 18, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी अब आम उपभोक्ताओं की तरह बिजली का बिल देंगे। उनको भी रीडिंग के हिसाब से बिल जमा कराना होगा। ऊर्जा निगम ने पहल करते हुए 31 मार्च तक कर्मचारियों के घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया है। अभी तक अधिकारी-कर्मचारी रियायती दरों पर बिजली खर्च कर रहे थे।
    ऊर्जा निगम के इस आदेश के बाद जिलेभर के करीब 400 वर्तमान एवं 250 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी विशेष छूट की सुविधा नहीं पा सकेंगे। जिले में आम उपभोक्ताओं व सरकारी महकमों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
    ऊर्जा निगम के दफ्तरों में भी स्मार्ट मीटर लग गए है। अब अधिकारियों व कर्मचारियों के घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश जारी किया गया है। अधिशासी अभियंता शशांक शेखर के मुताबिक, पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के निर्देश पर यह व्यवस्था जिले में भी लागू कर दी गई हैं। आगामी 31 मार्च तक मीटर लगा दिए जाएंगे।

    बिजली खपत का होगा आकलन
    ऊर्जा निगम के कुछ अधिकारी व कर्मचारी फिजूलखर्च करने के साथ ही फिक्स चार्ज होने के कारण बिजली का दुरुपयोग कर रहे थे। पॉवर कॉरपोरेशन के इस नुकसान को दूर करने के लिए कर्मचारियों के यहां होने वाली खपत का आंकलन करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाकर वसूली करने का निर्णय लिया है।
    बिजली दफ्तरों से स्मार्ट मीटर की शुरूआत

    ऊर्जा निगम में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत हो चुकी है। अभी तक करीब 150 कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। सब डिवीजन खेड़ीकरमू, सब डिवीजन सेकेंड, डिवीजन सेकेंड व थर्ड व उप खंड अधिकारियों व बिजलीघरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। इससे पहले तक यहां बिजलीघरों में पंखें, कूलर व हीटर तक चलाए जाते थे। इसके साथ ही पुलिस, शिक्षा, विकास भवन, प्रशासन समेत विभिन्न सरकारी महकमों में भी स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया गया है।
    राजस्व बढ़ोतरी को उठाए कदम
    ऊर्जा निगम के चेयरमैन आशीष गाेयल ने पिछले दिनों लखनऊ में अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें राजस्व वृद्धि के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी, जिसके बाद उपभोक्ताओं व महकमों में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी आईं है।
    बिजली अधिकारी-कर्मी इस तरह कर रहे भुगतान
    पद : तय शुल्क : एसी शुल्क : कुल
    मुख्य अभियंता : 1628: 650: 2278
    अधीक्षण अभियंता : 1628 650: 2278
    एक्सईएन : 1194 650: 1844
    एसडीओ : 1092 650: 1742
    लिपिक : 840 650: 1490

    पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगवाने का कार्य शुरू करा दिया है। 31 मार्च तक सरकारी विभागों व कर्मियों समेत सभी स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए है। वहीं निगम अधिकारी-कर्मियों को राजस्व वसूली बढ़ाने को भी निर्देशित किया गया है। – पीके अग्रवाल, मुख्य अभियंता

    Post Views: 1,120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleताजा खबरों के साथ सबसे पहले एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें …
    Next Article पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को भेंट किया ये अनमोल तोहफा, बदले में मिली विशेष तुलसी माला …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?