नई दिल्ली:– यूजर्स के लिए एक खास फीचर पेश किया गया है, जिसकी मदद से अनपढ़ लोग भी अंग्रेजी को समझ पाएंगे। मतलब गूगल का नया फीचर भाषा की बंदिश को तोड़ देगा। गूगल की ओर से एक नया फीचर लिसन टू दिस पेज को रोलआउट किया जा रहा है। यह फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए है। यह फीचर यूजर्स को किसी भी वेब पेज को अपनी पसंदीदा लैंग्वेज में सुनने की इजाजत देता है। यह काफी हैंडफ्री एक्सपीरिएंस होगा। 9to5Google रिपोर्ट की मानें, तो यह अपडेट जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा
पूरा आर्टिकल पढ़कर समझ पाएंगे।
गूगल की ओर से नए फीचर को हेल्प पेज के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी आर्टिकल को वेबसाइट से सीधे सुन पाएंगे। साथ ही इसमें कई प्लेबैक कंट्रोल दिए जाएंगे। इसकी मदद से यूजर्स उस आर्टिकल को पढ़ते हुए अपनी सुविदा के हिसाबस से आर्टिकल को प्ले और पॉज कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स पूरे आर्टिकल को अपनी भाषा में बदल पाएंगे। साथ ही उसे सुन पाएंगे। ऐसे में अगर आपको पढ़ना भी नहीं आता है, तो उस आर्टिकल को अपनी लोकल लैंग्वेज में पढ़कर समझ पाएंगे। इसमें तरह तरह के ऑप्शन मिलेंगे कि आप किस स्पीड में आर्टिकल को सुनना चाहते हैं। साथ ही अगर किसी जगह रुकना है, उसे पॉज करने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही आप किसी वॉइस में आर्टिकल को सुनना चाहते हैं, उसकी भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा टेक्स्ट को हाइलाइट, ऑटो स्क्रॉल कर पाएंगे।
इन लैंग्वेज का मिलेगा सपोर्ट
यूजर्स को अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, अरैबिक, चाइनीज, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशिया, जापान, पुर्तगाल, रूस, स्पैनिश लैंग्वेज का सपोर्ट मिलेगा।
iOS जैसा होगा फीचर
ध्यान देने वाली बात है कि Listen to this page सभी वेब पेज के लिए उपलब्ध नहीं होगा। अगर एक वेबसाइट इस फीचर को सपोर्ट नहीं करती हैं, तो यह थ्री डॉट मेन्यू में दिखेगा। यह फीचर iOS के Safari जैसा है, जिसमें यूजर्स को वेब पेज को सिरी की वॉइस में सुनने का ऑप्शन मिलता है।
कैसे फीचर कर पाएंगे यूज
इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए एड्रॉइड डिवाइस में गूगल क्रोम ओपन करना होगा।
इसके बाद जिस पेज को सुनन चाहते हैं, उसे नेविगेट करना होगा।
इसके बाद थ्री डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
फिर Listen to this page ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।