Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीडब्ल्यूडी के कार्यों के लिए अब नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय, कार्य पूर्णता में देरी पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
    RAIPUR

    पीडब्ल्यूडी के कार्यों के लिए अब नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय, कार्य पूर्णता में देरी पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को पूर्ण करने के लिए अब अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

    कार्यों को हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्णता में देरी पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान कर काम आगे बढ़ाने को कहा।

    बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जिओ टैगिंग और कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग के लिए ‘पीडब्लूडी दृष्टि’ मोबाइल एप लांच किया। अधिकारियों को इसकी कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बैठक में राज्य में निर्माणाधीन सड़कों, सेतु, पुल-पुलियों, रोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओव्हर्स के साथ ही एकीकृत पंजीयन व्यवस्था, जमीन अधिग्रहण और मुआवजों के लंबित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की।

    बैठक में प्रदेश में निर्माणाधीन रोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओवर के काम में तेजी लाते हुए इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम धीमा होने से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए व्यवस्था सुधारते हुए तेजी से काम करवाएं। इनमें लेट-लतीफी की शिकायत नहीं आना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें। इसके कारण कार्य पूर्णता में देरी नहीं होना चाहिए। साव ने ट्रैफिक और उपयोगिता को ध्यान में रखकर सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम करने के निर्देश दिए।

    बैठक में कहा कि कार्यपूर्णता के लिए अब अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। बहुत ठोस कारण होने पर ही यह स्वीकार्य होगा। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में काम का हर चरण समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों से एग्रीमेंट के अनुसार सभी काम समय-सीमा में पूर्ण कराने कहा। श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि काम पूरा होते ही ठेकेदारों को त्वरित भुगतान करें। इसमें अनावश्यक देरी नहीं होना चाहिए। नियमित भुगतान से काम में गति बनी रहती है।

    बैठक में कहा कि हमारा अनुभव और हमारी विशेषज्ञता विभाग के काम में दिखनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग लोगों के लिए निर्माण करने वाला विभाग है। अच्छे कार्यों से विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ती है। इससे राज्य और सरकार की भी प्रतिष्ठा बढ़ती है। आपके काम से प्रदेश की छबि बनेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम की गुणवत्ता सर्वोपरि होना चाहिए।

    गुणवत्ता से समझौता आपके काम की प्रतिष्ठा से समझौता है। इसलिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थलों का नियमित भ्रमण कर कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने नवनिर्मित सड़कों के परफॉमेन्स गारंटी का निष्पादन प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए।

    लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बैठक में कहा कि काम की शुरूआत से ही निर्माण कार्यों की पुख्ता मॉनिटरिंग करें। ठेकेदारों द्वारा काम में देरी या लापरवाही करने पर तुरंत कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय देने को कहा।

    उन्होंने सभी कार्यों में समय-सीमा का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री तथा निर्माण कार्यों, दोनों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को शहरी आबादी की सुविधा के लिए रिंग रोड निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इससे शहर के लिए बाई-पास रोड मिलने के साथ ही मुख्य मार्ग का यातायात भी तेज और स्मूथ होता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Now extra time will not be available for PWD works Raipur Today latest news Today news केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleह्रदय रोग के मरीजों का कोरबा में उपचार हुआ संभव, एनकेएच में एक दिन में 9 मरीजों का हुआ एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी….
    Next Article राजधानी रायपुर लौटते ही सीएम साय का बड़ा बयान, धान खरीदी की अवधि बढ़ाने को लेकर कही ये बात…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?