आजकल रसोई गैस की महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी के लिए यह एक परेशानी का कारण बन गया है। गैस लगातार महंगी होती जा रही है, इसी दर से अगर गैस की कीमत बढ़ती रही तो 2030 तक गैस का रेट 2100 रुपए प्रति सिलेंडर तक भी पहुंच सकता है। यह तो मात्र एक अनुमानित दर है, वास्तविक दर इससे कहीं ज्यादा भी हो सकती है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गैस का रेट दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि सरकार और आम आदमी दोनों गैस का विकल्प तलाश रहे हैं ताकि एलपीजी गैस पर से निर्भरता कम की जा सके।सरकार, लोगों को ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसलिए सोलर उत्पादों पर भारी सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गैस के बढ़ते दाम की वजह से बहुत सारी महिलाएं जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं है, मजबूरी में उन्हें लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। भारत के प्रधानमंत्री का सपना है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान की जाए। इस प्रयास में इंडियन ऑयल ने एक बड़ी पहल की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने देश में सोलर स्टोव के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इस बुकिंग से किसान और मध्यम वर्गीय परिवार जो गैस के बढ़ते खर्च की वजह से परेशान हैं, वे राहत पा सकेंगे। लोगों की अक्सर यह क्वेरी रहती है कि,
