Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब Google की वॉर्निंग, AI के जरिए 250 करोड़ यूजर्स का Gmail अकाउंट हो सकता है हैक, तुरंत कर लें यह काम…
    समाचार

    अब Google की वॉर्निंग, AI के जरिए 250 करोड़ यूजर्स का Gmail अकाउंट हो सकता है हैक, तुरंत कर लें यह काम…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– Google ने कंफर्म किया है कि 2.5 बिलियन यानी 250 करोड़ यूजर्स का Gmail अकाउंट AI के जरिए हैक हो सकता है। साइबर अपराधियों ने यूजर्स को गूगल सपोर्ट के नाम पर कॉल करके इस बड़े फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं। गूगल ने यूजर्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस तरह के किसी फर्जी कॉल पर विश्वास न करें और अपने जीमेल अकाउंट के पासवर्ड को तुरंत रिसेट कर लें।

    Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने करोड़ों जीमेल यूजर्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी गूगल सपोर्ट के नाम पर कॉल कर रहे हैं। उनके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला कॉलर आईडी देखने में एकदम जेनुइन लगता है, जिसकी वजह से यूजर्स उनकी जाल में फंस जाते हैं। हैकर्स जीमेल यूजर्स को गूगल सपोर्ट एजेंट के नाम पर कॉल करते हैं और कहते हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और उनके ई-मेल पर आए रिकवरी कोड का इस्तेमाल करके अकाउंट को रिकवर कर लें। यही नहीं, हैकर्स द्वारा भेजा गया ई-मेल और रिकवरी कोड भी जेनुइन सा लगता है।

    तुरंत करें यह काम
    अगर, आपके पास भी इस तरह का कोई ई-मेल या कॉल आता है तो उसे इग्नोर करें।
    गलती से अगर आपने हैकर्स द्वारा भेजे गए रिकवरी कोड का इस्तेमाल करके अकाउंट रिकवर करने की कोशिश की है तो आपको तुरंत अपने जीमेल अकाउंट को रिसेट कर लेना चाहिए।
    यही नहीं, हमेशा जीमेल अकाउंट को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के जरिए प्रोटेक्ट करें ताकि आपके अकाउंट के लिए एक और सिक्योरिटी लेयर बढ़ जाए।
    साइबर अपराधी यूजर्स के ई-मेल अकाउंट का एक्सेस प्राप्त करने के लिए लगातार इस तरह के ट्रिक अपना रहे हैं। हैकर्स का यह ट्रिक इसलिए भी कारगर होता है क्योंकि इसमें उन्हें किसी सिक्योरिटी कंट्रोल को बाईपास करने की जरूरत नहीं होती है।

    Gmail का पासवर्ड कैसे करें रिसेट
    जीमेल का पासवर्ड रिसेट करने के लिए अपने एंड्रॉइड डिवाइस की सेटिंग्स में जाएं।

    इसके बाद, Google में जाकर अपना नाम, फिर अपना गूगल अकाउंट मैनेज करें वाले ऑप्शन पर टैप करें।

    सबसे ऊपर, सिक्योरिटी पर टैप करें।

    फिर अपने Google खाते में साइन-इन करने का तरीका” पर जाएं और पासवर्ड पर टैप करें।

    यहां आपको साइन इन करना पड़ सकता है।

    फिर आप अपना नया पासवर्ड डालें इसके बाद, पासवर्ड बदलें पर टैप करें।

    अगर आपको अपने जीमेल अकाउंट का पासवर्ड नहीं पता है तो आपक फॉरगेट माई पासवर्ड वाले ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और सिक्योरिटी सवालों का उत्तर दें। इसके बाद आप अपने जीमेल अकाउंट का पासवर्ड चेंज कर सकेंगे।

    Post Views: 935

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआप भी अपने घर में इन स्थानों पर बांध दें कलावा, गृहक्लेश से मिलेगी मुक्ति, धन-धान्य से भरा रहेगा घर, शुभ ही शुभ का आगमन…
    Next Article मिडिल क्लास को दोहरी खुशखबरी, इनकम टैक्स के बाद अब होम लोन भी होगा सस्ता, जानें अब आप कितनी बचत करेंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?