Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुकन्या समृद्धि योजना व PPF में अब कितना मिलेगा ब्याज, सरकार ने की घोषणा
    News

    सुकन्या समृद्धि योजना व PPF में अब कितना मिलेगा ब्याज, सरकार ने की घोषणा

    By Tv 36 HindustanJuly 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद :- केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों को नहीं बदलने का निर्णय लिया है. इससे अभी तक आपको जितनी भी ब्याज दरें मिल रही थीं, उतनी ही आगे भी मिलती रहेंगी. सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं के प्रति लोगों को बचत के लिए प्रोत्साहित करना है. बता दें कि इन योजनाओं को विशेषकर छोटे निवेशकों के अलावा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व ग्रामीण इलाकों के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इन योजनाओं में निवेश पर सरकार एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करती है, जो तिमाही आधार पर तय की जाती है.

    केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है. इसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड , सुकन्या समृद्धि योजना , नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) और पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी योजनाएं शामिल हैं. इस बारे में निर्णय वित्त मंत्रालय द्वारा 30 जून 2025 को जारी एक अधिसूचना में लिया गया. इसके मुताबिक ये दरें पिछले तिमाही के समान ही रहेंगी.

    प्रमुख योजनाएं व उनकी ब्याज दरें

    सुकन्या समृद्धि योजना : 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर, जो लड़कियों की शिक्षा और विवाह के लिए है.

    पीपीएफ : 7.1 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर, जो लंबे समय की बचत के लिए लोगों की पसंद है.

    किसान विकास पत्र : 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर के जरिए 115 महीनों में निवेश को दोगुना करने का वादा किया जाता है.

    एससीएसएस: 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित निवेश का बेहतर विकल्प है.

    महिला सम्मान बचत पत्र: 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर, इसे महिलाओं के लिए विशेष रूप से बनाया गया है.

    एनएससी : 7.7 प्रतिशत की ब्याज दर, जो मध्यम अवधि के निवेशकों के लिए अच्छी है.

    पोस्ट ऑफिस एफडी : 1 से 5 वर्ष के समय के लिए 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक की ब्याज दरें प्रदान करती है.

    गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय के द्वारा हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा की जाती है. इसके बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड और आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित होती है. खास बात यह है कि यह लगातार छठी तिमाही है जब इन योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

    जानकारों का कहना है कि वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिरता, मुद्रास्फीति के स्तर, और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के कारण ब्याज दरों में परिवर्तन की जरूरत नहीं पड़ी. वहीं स्थिर ब्याज दरें निवेशकों को निश्चितता प्रदान करती हैं, विशेषकर उन लोगों को जो जोखिम उठाए बिना निवेश को प्राथमिकता देते हैं.

    पीपीएफ सबसे अधिक लोकप्रिय योजना

    पीपीएफ मिडिल क्लास और सीनियर सिटीजन के बीच लोकप्रिय हैं. इससे सुरक्षित रिटर्न के अलावा टैक्स में लाभ मिलता है. पीपीएफ और एसएसवाई जैसी योजनाएं इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट प्रदान करती हैं.

    Post Views: 785

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसड़क बनाने की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, कलेक्टर ने 31 दिसंबर की दी डेडलाइन, विधायक बोले नहीं बनी तो अपने मद से दूंगा पैसा
    Next Article गैस सिलेंडरों की कीमतों में बड़ी राहत, 58.50 रुपये घट गए दाम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा…

    March 8, 2026

    राष्ट्रपति अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, यहां के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब…

    March 8, 2026

    इन लोगों को पहनना चाहिए माणिक्य रत्न जानिए नियम व फायदे…

    March 8, 2026

    चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…

    March 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा…
    • राष्ट्रपति अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, यहां के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब…
    • इन लोगों को पहनना चाहिए माणिक्य रत्न जानिए नियम व फायदे…
    • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…
    • सीएम साय के दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?