Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब पासपोर्ट बनाना हुआ आसान, घर बैठे बना सकेंगे पासपोर्ट, यहां जानिये पूरी प्रक्रिया…
    समाचार

    अब पासपोर्ट बनाना हुआ आसान, घर बैठे बना सकेंगे पासपोर्ट, यहां जानिये पूरी प्रक्रिया…

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर :- अब आपको अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए इससे संबंधित सारे दस्तावेज घर में बैठे-बैठे अपलोड करने की सुविधा मिल गई है। आपको बस अपने आवश्यक दस्तावेज केंद्र सरकार के डिजिटल प्लेटफार्म डिजिलाकर पर अपनी सुविधा अनुसार अपलोड करने होंगे। पासपोर्ट कार्यालय वहीं से आपके दस्तावेजों को लेकर उनका सत्यापन कर लेगा। इससे आपका समय भी बचेगा और झंझट भी नहीं होगी। यह सुविधा शुरू हो चुकी है और आप भी इसका लाभ ले सकते हैं।

    प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर से लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। घरेलू उड़ानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सीधी सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध हो रही है। विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों की भी अच्छी-खासी संख्या इंदौर में है।…और तो और मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पासपोर्ट भी इंदौर में ही बनाए जाते हैं। ऐसे में पासपोर्ट बनाने के लिए शुरू की गई यह नई सुविधा लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।अब पासपोर्ट बनवाने के लिए नागरिकों को ओरिजनल दस्तावेज साथ लेकर पासपोर्ट कार्यालय नहीं जाना होगा। लोग घर बैठे अपने सभी दस्तावेजों को केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुविधा डिजिलाकर पर अपलोड कर सकेंगे। डिजी लाकर को केंद्र सरकार ने पासपोर्ट निर्माण की सुविधा से जोड़ दिया है। ऐसे में लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन डिजी लाकर से स्वत: ही हो जाएगा।

    इसे इस तरह समझें कि भारत सरकार ने पासपोर्ट आवेदकों के लिए नया नियम लागू किया है। सरकार ने विगत पांच अगस्त से पासपोर्ट आवेदकों के लिए डिजिलाकर से दस्तावेज वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। अब www.passportindia.gov.in पर पासपोर्ट एप्लीकेशन सबमिट करने के साथ ही आवेदकों को डिजिलाकर पर डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा। दस्तावेजों का वैरिफिकेशन डिजिलाकर एप से अपनेआप ही हो जाएगा। डिजिलाकर वह सुविधा है, जिस पर आपको अपने दस्तावेज केवल एक बार अपलोड करना है। इसके बाद जीवनभर के लिए निश्चिंत हो जाना है। दरअसल, आपके दस्तावेज डिजिलाकर की सुरक्षा में हमेशा आनलाइन सुरक्षित सेव रहेंगे। जब आपको आवश्यकता होगी, एक पासवर्ड के आधार पर आप उनका उपयोग कर सकेंगे। पासपोर्ट के दस्तावेज सत्यापन सहित अन्य तमाम सरकारी योजनाओं में इसका लाभ मिलेगा। साथ ही दस्तावेज गुम होने जैसी किसी अप्रिय स्थिति से भी बचा जा सकेगा।

    मोबाइल पर डिजिलाकर अकाउंट बनाना होगा। यह अकाउंट बन जाने के बाद अपने सभी ओरिजनल दस्तावेज व्यवस्थित रूप से स्कैन करके डिजिलाकर पर अपलोड करने होंगे। इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र पर वैरिफिकेशन के लिए ओरिजनल दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वहां सिर्फ बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन किया जाएगा।

    ट्रेवल एजेंट फेडरेशन आफ इंडिया एमपी के चेयरमैन शैलेंद्र खरे का कहना है कि यह सुविधा देशभर में शुरू हो चुकी है। अब नए आवेदन इसी सुविधा से अपलोड किए जाएंगे। वहीं पुराने आवेदकों का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है। पासपोर्ट के लिए अब आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज को पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीएसके) पर भौतिक सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक के आधार कार्ड का सत्यापन डिजिलाकर एप के माध्यम से ही होगा। अन्य सभी दस्तावेज भी डिजिलाकर से सत्यापित होंगे। इससे दस्तावेजों में गड़बड़ी या हेराफेरी जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकेगा।

    ऐसे करें उपयोग
    डिजिलाकर खाता खोलने के लिए आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगा। इस नंबर को डिजिलाकर खाता खोलने के लिए लाग-इन करने पर खाता खुल जाएगा। आधार नंबर डालकर डाक्यूमेंट अपलोड करने होंगे, जिनका वैरिफिकेशन होगा। इतना करने पर डिजिलाकर एप पर आपके सभी दस्तावेजों की वैरिफाइड कापी दिखेगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोटा में स्टूडेंट्स की जिंदगी बचाने को खास इंतजाम, अब पंखे में फांसी नहीं लगा सकेंगे स्टूडेंट
    Next Article राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस दिन आ सकती हैं छत्तीसगढ़
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या सच में सोशल मीडिया आपको अकेला बना रहा है जानें ऑनलाइन चैटिंग और घटती सोशल स्किल्स के बीच का ये डरावना सच…

    April 12, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला पॉक्सो और अपहरण के आरोपी को किया बरी पढ़िए चौकाने वाला ये मामला…

    April 12, 2026

    रहस्यमयी है तिरुपति बालाजी की मूर्ति, पसीना आने से लेकर समुद्र की आवाज तक, पढ़ें यहां से सब कुछ…

    April 12, 2026

    अब प्रदेश में तेजी से बढ़ेगी गर्मी, अगले 4 दिनों में 5°C तक उछलेगा पारा,14 km/h की रफ्तार से चलेगी…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या सच में सोशल मीडिया आपको अकेला बना रहा है जानें ऑनलाइन चैटिंग और घटती सोशल स्किल्स के बीच का ये डरावना सच…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला पॉक्सो और अपहरण के आरोपी को किया बरी पढ़िए चौकाने वाला ये मामला…
    • रहस्यमयी है तिरुपति बालाजी की मूर्ति, पसीना आने से लेकर समुद्र की आवाज तक, पढ़ें यहां से सब कुछ…
    • अब प्रदेश में तेजी से बढ़ेगी गर्मी, अगले 4 दिनों में 5°C तक उछलेगा पारा,14 km/h की रफ्तार से चलेगी…
    • ये हैं प्रदेश के सबसे फेमस देसी व्यंजन, फटाफट हो जाते हैं तैयार, जानिए इनकी यहां से एक -एक रेसिपी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?