Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवाओं के हाथ में अब पत्थर की जगह,घाटी में विपक्ष पर बरसे अमित शाह..
    Mostbet kazinosu

    युवाओं के हाथ में अब पत्थर की जगह,घाटी में विपक्ष पर बरसे अमित शाह..

    By Tv 36 HindustanApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू:- लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पलौरा में मंगलवार को एक जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. एक जमाना था, जब ऐसे जलसे की कल्पना ही नहीं कर सकते थे. पथराव होता था, गोलीबारी होती थी, बम धमाके होते थे, पाकिस्तान से हड़ताल का ऐलान किया जाता था और आर्टिकल 370 का साया पूरे जम्मू-कश्मीर पर छाया था.

    अमित शाह ने कहा, आज आर्टिकल 370 समाप्त हो गई है, आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और जो युवा पथराव कर रहे थे, उन युवाओं के हाथ में पत्थर की जगह लैपटॉप है. इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर जोरदार हमला बोला.

    अमित शाह ने कहा कि एनसी-पीडीपी वाले हमारे गुर्जर भाइयों को भड़काते थे कि भाजपा आपका आरक्षण काट देगी. मैंने संसद में कहा था कि हमारे गुर्जर भाइयों का एक प्रतिशत आरक्षण काटे बगैर हमारे पहाड़ी भाइयों को आरक्षण दिया जाएगा. मुझे आनंद है कि मोदी सरकार में गुर्जर, पहाड़ी, बकरवाल, ओबीसी और महिला सबको आरक्षण देने का काम भाजपा ने किया है.

    गृह मंत्री अमित शाह ने आगे पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती कहती थीं कि अगर धारा-370 हटेगी तो तिरंगे को कोई कंधा देने वाला नहीं होगा. महबूबा मुफ्ती, आप और मैं तो चले जाएंगे. लेकिन तिरंगा तो अजर है, अमर है, हमेशा रहने वाला है. फारूक अब्दुल्ला कहते थे कि नरेंद्र मोदी 10 बार प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन आर्टिकल 370 नहीं हटा सकते. 10 बार छोड़ो फारूक साहब, दूसरी बार में ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटा दी गई.

    अमित शाह ने कहा कि मैं आया हूं तब जब नवरात्रि चल रहे हैं. सबसे पहले माता वैष्णो देवी को प्रणाम कर अपनी बात की शुरुआत करना चाहता हूं. बहुत कठिन दौर से संघर्ष कर भाजपा के नेता जम्मू-कश्मीर की कश्ती को बाहर निकाल कर लाए हैं. जम्मू में पैर रखते ही भाजपा कार्यकर्ता के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, ये याद करके कि भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यहीं बलिदान दिया था. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था, ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगा’.

    Post Views: 495

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऐसा द्वीप, जहां हर दिन गायब हो जाता है रन वे, फिर भी रोज़ वक्त से लैंड हो जाती हैं फ्लाइट्स..
    Next Article PM मोदी ने बंगाल के बालुरघाट में ममता सरकार पर बोला हमला, TMC पिछले वर्षों की तरह रामनवमी समारोह का विरोध कर रही…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?