Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब पेट्रोल-डीजल की आएगी बाढ़, जो पिछले 10 साल में नहीं हुआ वो अब होगा…
    समाचार

    अब पेट्रोल-डीजल की आएगी बाढ़, जो पिछले 10 साल में नहीं हुआ वो अब होगा…

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– जब से अमेरिकी राष्ट्रपति पद डोनाल्ड ट्रंप आसीन हुए हैं. उसके बाद से सिर्फ ग्लोबल पॉलिटिक्स के ही नहीं बल्कि इकोनॉमिक एक्टिविटी में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. ट्रंप के टैरिफ ने दुनियाभर के देशों को अपनी इकोनॉमिक एक्टिविटी में बदलाव करने को मजबूर किया है. वहीं दूसरी ओर खाड़ी देशों और जिन देशों में कच्चे तेल के भंडार हैं, वो भी अब इस क्षेत्र में काफी एक्टिव हो गए हैं. इंटरनेशनल मार्केट से मौजूदा साल में पेट्रोल और डीजल की बाढ़ आने के संकेत मिल रहे हैं. जो बीते एक दशक में ऑयल मार्केट में नहीं घटा है, वो साल 2025 में घटने जा रहा है.

    वास्तव में इराक ने ऐलान कर दिया है कि वो साल 2029 तक अपने प्रोडक्शन को 6 मिनियन बैरल प्रति दिन प्रोडक्शन की तैयारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर दुनिया के कुछ इलाकों में ऑयल के नए भंडार की खोज हुई है. जिसकी वजह से वहां से भी मौजूदा साल में 3 मिलियन बैरल प्रति की सप्लाई बढ़ सकती है. अमेरिकी सरकार पहले से ही ड्रिल बेबी ड्रिल प्रोजेक्ट के थ्रू ऑयल प्रोडक्शन बढ़ाने की बात कह रही है.

    मतलब है कि दुनिया में डिमांड कितनी ही हो, ऑयल की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने वाली है. कच्चे तेल की कीमतें कम होंगी और ऑयल इंपोर्टर देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कच्चे तेल के प्रोडक्शन को लेकर किस तरह की रिपोर्ट सामने आई हैं.

    इराक बढ़ाएगा प्रोडक्शन
    इराक की सरकारी समाचार एजेंसी ने इराक के तेल मंत्रालय के हवाले से बताया कि इराक 2029 तक तेल उत्पादन क्षमता को 6 मिलियन बैरल प्रति दिन (बीपीडी) से अधिक बढ़ाने की योजना बना रहा है. तेल मंत्रालय के अवर सचिव बासेम मोहम्मद खोदेइर ने एजेंसी को बताया कि इराक का लक्ष्य तेल एक्सप्लोरेशन और राष्ट्रव्यापी ड्रिलिंग से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है, उन्होंने तेल प्रमुख बीपी के साथ हाल ही में हुए एक समझौते की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे चार किरकुक तेल और गैस क्षेत्रों के री डेवलपमेंट के लिए नया टैब खुल गया है.

    तेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इराक का वर्तमान तेल उत्पादन लगभग 4 मिलियन बीपीडी है. ईरान ओपेक+ ग्रुप में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसमें पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन और रूस सहित सहयोगी शामिल हैं. इराक ने कहा कि वह किसी भी पिछले अधिक उत्पादन की भरपाई के लिए एक अपडेटिड योजना पेश करेगा. ओपेक+ 2022 से उत्पादन में 5.85 मिलियन (बीपीडी) की कटौती कर रहा है, जो ग्लोबल सप्लाई का लगभग 5.7 फीसदी है और अप्रैल में निर्धारित आपूर्ति वृद्धि शुरू करने वाला है.

    यहां से भी होगी नई सप्लाई
    रेमंड जेम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष एक दशक में सबसे अधिक मात्रा में नई तेल सप्लाई होगी, जिसमें प्रतिदिन लगभग 3 मिलियन बैरल की अनुमानित वैश्विक वृद्धि दिखाई गई है. ब्लूमबर्ग ने बताया कि रेमंड जेम्स के आंकड़ों की रिपोर्ट में कैस्पियन सागर के कजाख सेगमेंट में विशाल टेंगिज़ क्षेत्र जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है – जो आधुनिक समय में सबसे बड़ी तेल खोजों में से एक है – और ब्राजील में बाकलहाऊ क्षेत्र, जिसमें 1 बिलियन बैरल तेल के बराबर की अनुमानित क्षमता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी क्षेत्रों में उत्पादन विस्तार भी तेल आपूर्ति की नई लहर में योगदान देगा.

    रेमंड जेम्स के विश्लेषक पावेल मोलचानोव ने ब्लूमबर्ग को बताया कि निवेशकों को अभी तक पूरी तरह से समझ में नहीं आया है कि 2025 में परियोजनाओं से कितनी नई सप्लाई होने वाली है. बात यह है कि अगर कीमतें इस साल भी उतनी ही कम रहीं जितनी कि लगभग सभी को उम्मीद है, तो सप्लाई में देरी हो सकती है, क्योंकि आपूर्ति और मांग के बीच असंतुलन और कमजोर मांग वृद्धि संभावनाओं के संकेत हैं.

    ट्रंप का प्रेशर
    वहीं दूसरी ओर फ्यूल की कीमतों को कम करने और प्रोडक्शन बढ़ाने का ग्लोबल प्रेशर भी है. ये प्रेशर ट्रंप की ओर से लगातार बनाया जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप अपने शपथ समारोह में पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं, कि फ्यूल की कीमतों कम करना इसलिए जरूरी है, ताकि महंगाई को कम किया जा सके. इसके लिए वो खुद अमेरिका मतें रुके हुए प्रोजेक्ट्स को शुरू करने जा रहे हैं. साथ कच्चे तेल के प्रोडक्शन में इजाफा करने जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने ड्रिल बेबी ड्रिल नाम का कैंपेन भी शुरू किया है. जिससे अमेरिकी तेल की सप्लाई में भी इजाफा होगा.

    कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी
    इराक और रेमंड एंड जेम्स की रिपोर्ट के बाद इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में खाड़ी देशों का तेल ब्रेंड क्रूड ऑयल 0.25 फीसदी की कटौती के साथ 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. जबकि पिछले हफ्ते के आखिरी दो कारोबारी दिनों में कच्चे तेल की कीमतें 72 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा पर कारोबार कर रहे थे.

    वहीं दूसरी ओर अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो अमेरिकी कच्चे तेल डब्ल्यूटीआई की कीमतों में 0.25 फीसदी की कटौती देखी जा रही है और दाम 68 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा बने हुए हैं. खास बात तो ये है कि 18 मार्च के बाद से अमेरिकी तेल के दाम में 2 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है. कुछ दिन पहले पहले रिपोर्ट आई थी मौजूदा साल के अंत में अमेरिकी तेल 60 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकता है.

    भारत में सस्ता होगा पेट्रोल?
    भारत दनिया का दूसरा या तीसरा सबसे बड़ा ऑयल इंपोर्टर है. भारत के कुल इंपोर्ट बिल का ज्यादा हिस्सा कच्चे तेल का होता है. ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आएगी तो भारत के इंपोर्ट बिल में कमी आएगी. साथ ही भारत को डॉलर में ज्यादा खरीदारी नहीं करनी पड़ेगी. जिससे रुपए की वैल्यू में इजाफा होगा. साथ ही देश की इकोनॉमी को फायदा होगा. सबसे बड़ी बात तो ये है कि फ्यूल की कीमतों में कमी आएगी और महंगाई के आंकड़े भी कम होंगे. जिसकी चिंता लगातार दुनियाभर की सरकारों को सता रही है. भारत अपनी जरुरत का 85 फीसदी तेत इंपोर्ट ही करता है.

    मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल के दाम
    नई दिल्ली: पेट्रोल रेट: 94.77 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.67 रुपए प्रति लीटर
    कोलकाता: पेट्रोल रेट: 105.01 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 91.82 रुपए प्रति लीटर
    मुंबई: पेट्रोल रेट: 103.50 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.03 रुपए प्रति लीटर
    चेन्नई: पेट्रोल रेट: 100.80 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.39 रुपए प्रति लीटर
    बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 102.92 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 88.99 रुपए प्रति लीटर
    चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 94.30 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 82.45 रुपए प्रति लीटर
    गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 95.25 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 88.10 रुपए प्रति लीटर
    लखनऊ: पेट्रोल रेट: 94.69 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.81 रुपए प्रति लीटर
    नोएडा: पेट्रोल रेट: 94.87 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 88.01 रुपए प्रति लीटर

    कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
    देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के रेट 94.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल रेट 87.67 रुपए प्रति लीटर हैं. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.82 रुपए प्रति लीटर देखने को मिल रहे हैं. मुंबई में पेट्रोल के रेट 103.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.03 रुपए प्रति लीटर देखने को मिल रहे हैं. जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.39 रुपए प्रति लीटर देखी जा रही है.

    Post Views: 1,345

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआंखों के लिए बेहद जरूरी है यह 3 विटामिन, बाघ की तरह हो सकती है तेज नजर…
    Next Article बजट में दिल्ली वालों के लिए बड़ा ऐलान, साफ पानी के लिए 9 हजार करोड़ का प्रावधान, 100 जगह खोली जाएंगी अटल कैंटीन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …

    February 19, 2026

    सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…

    February 19, 2026

    शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …

    February 19, 2026

    कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक …
    • सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ट्रायल मोड में, इतने दिन में 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन,इलाज रहेगा निःशुल्क…
    • शौच करने गई बच्ची से गैंगरेप आरोपियों ने बारी बारी बुझाई हवस, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल …
    • कमल विहार इलाके में स्थित एक नया 200 बिस्तर वालामल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • बदलता एनवायरनमेंट स्वास्थ्य के लिए ये 5 बड़ी चुनौतियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?