मध्यप्रदेश:– बारिश के मौसम में जलजमाव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। डेंगू और मलेरिया के मरीज भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। रोजाना इंदौर में ही करीब 10 नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक संभागभर में 328 डेंगू के और 106 मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं।
इनमें भी डेंगू के सबसे अधिक 251 मरीज इंदौर जिले में मिले हैं। यानी लगभग 73 प्रतिशत मरीज अकेले इंदौर जिले में हैं। बीमारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ड्रोन सर्वे, दवाइयों का छिड़काव और स्कूल और काॅलोनियों में जाकर लोगों को जागरूक भी कर रहा है।
अधिक मरीज शहरी क्षेत्र में
इंदौर में मिले मरीजों में 144 पुरुष, 37 महिला और 23 बच्चे शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र से अधिक मरीज शहरी क्षेत्र में मिल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक किसी मरीज को मौत नहीं हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी डा. दौलत पटेल ने बताया हम ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर रहे और लार्वा समाप्त करने के लिए दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।
इंदौर के इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक मरीज
भंवरकुआं
गीताभवन
विजयनगर
मूसाखेड़ी
आजाद नगर
बिचौली मर्दाना
बाणगंगा
नंदानगर
चंदन नगर
